‘प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें न्याय, सेवा..,’ श्रीरामनवमी पावन पर्व पर Anurag Dhanda का देशवासियों के नाम खास संदेश

आप नेता Anurag Dhanda ने आज सभी देशवासियों को राम जन्मोत्सव यानी रामनवमी पर्व की बधाई दी है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों का जिक्र किया है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: देश के विभिन्न हिस्सों में आज श्रीरामनवमी पर्व की धूम है। जुलूस के साथ शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। लोग बढ़-चढ़कर इन धार्मिक यात्राओं का हिस्सा बन रामनवमी पर्व मना रहे हैं। सभी एक-दूसरे को प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा की खास प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुराग ढ़ांडा ने सभी देशवासियों के नाम श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर बधाई संदेश जारी किया है। आप नेता ने कहा है कि प्रबु श्रीराम के आदर्श हमें न्याय, सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

रामनवमी पर Anurag Dhanda की खास प्रतिक्रिया!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने सभी देशवासियों के नाम पावन पर्व रामनवमी पर बधाई संदेश जारी किया है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में एक पोस्ट साझा किया गया है। आप नेता लिखते हैं कि “समस्त देशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें न्याय, सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।” इसके साथ ही अनुराग ढ़ांडा ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें प्रभु श्रीराम की प्रतिमा नजर आ रही है। आप नेता की प्रतिक्रिया को लेकर खूब खबरें भी बन रही हैं।

अयोध्या में राम जन्मोत्सव की धूम!

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज राम जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस खास दिवस पर विशेष तैयारी देखने को मिली है। लाखों की संख्या में भक्त राम मंदिर पहुंचकर प्रभु रामलला के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। साधु-संतों ने पुष्प वर्षा की है। भक्ति गानों की धुन से वातावरण गूंजयमान हो चुका है। श्रद्धालु एक-दूसरे को राम जन्मोत्सव की बधाई दे रहे हैं। ये दर्शाता है कि अयोध्या में रामनवमी की धूम किस कदर है। इसकी चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है।

Exit mobile version