---Advertisement---

‘बीजेपी भी अब कांग्रेस की राह पर..,’ गोपाल इटालिया संग कथित दुर्व्यवहार को लेकर तल्ख हुए Anurag Dhanda, जमकर लगाई फटकर

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने दल से जुड़े विधायक गोपाल इटालिया के परिजनों से कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2026 4:48 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले आप नेता ने एक बार फिर कांग्रेस-बीजेपी को निशाना पर लिया है। यहां बात अनुराग ढ़ांडा के संदर्भ में हो रही है जिनकी तल्ख प्रतिक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। पूरा मामला आप विधायक गोपाल इटालिया संग हुए कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा है।

गोपाल इटालिया का आरोप है कि गुजरात में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी के इशारे पर पुलिस ने उनकी मां व अन्य परिजनों को परेशान किया है। आप विधायक के आरोपों पर अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम पार्टी नेता बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल दाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी भी अब कांग्रेस की राह पर चल रही है।

गोपाल इटालिया संग कथित दुर्व्यवहार को लेकर तल्ख हुए Anurag Dhanda

आप नेता ने मुखरता के साथ पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया संग हुए कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में वीडियो साझा किया गया है। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक स्पीच का हिस्सा शेयर किया है। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “मोदी ने बिहार चुनाव में रोना रोया कि कांग्रेस ने उनकी मां को गाली दी। मोदी और बीजेपी भी अब कांग्रेस की राह पर चल रहे हैं और गुजरात में आप विधायक गोपाल इटालिया की बुजुर्ग मां को प्रताड़ित कर रहे हैं।” आप नेता के इन तल्ख रुखों को लेकर सुर्खियां बन रही हैं और चर्चाओं का दौर जारी है।

आप विधायक के आरोपों को लेकर छिड़ा संग्राम!

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते मंगलवार को मेहसाणा पुलिस एक पुराने मामले में गोपाल इटालिया के खिलाफ जारी वारंट लेकर उनके घर पहुंची। आप विधायक का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनके परिजनों के साथ बदसलूकी की। गोपाल इटालिया ने सूबे के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी पर भी निशाना साधा है। इसके बाद नए सिरे से सियासी संग्राम छिड़ा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी प्रकरण को लेकर मुखरता से आवाज उठाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026

Sanjay Raut

मई 8, 2026

Vijay Thalapathy

मई 8, 2026

Nida Khan

मई 8, 2026

Punjab News

मई 7, 2026