Anurag Dhanda: ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष का आंदोलन जारी है। जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह से सख़्ती देखी जा रही है। वहीं इस सबके बीच अलग-अलग विपक्षी कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं लेकिन आप नेता अनुराग ढांडा का गुस्सा दिल्ली पुलिस पर एक बार फिर फूट पड़ा है। अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जवानों की तैनाती देखी गई। इसके बाद इस पर सवाल उठाते हुए अनुराग ढांडा ने कुछ ऐसा कहा जो सरकार और पुलिस पर सवाल उठाने के लिए काफी है।
Anurag Dhanda ने दिल्ली पुलिस पर उठाया सवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को घर में ही क़ैद करेगी क्या दिल्ली पुलिस?
घर के बाहर इतनी फ़ोर्स लगा दी है। https://t.co/HrQrjn3Md7
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 10, 2026
एक वीडियो को शेयर किया था जहां अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती देखी गई। जिस पर अनुराग ढांडा ने सवाल उठाते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को घर में ही कैद करेगी क्या दिल्ली पुलिस घर के बाहर इतनी फोर्स लगा दी है।”
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फोर्स देख बिफरे आप नेता
वहीं इसके बाद अनुराग ढांडा ने एक और वीडियो को पोस्ट किया जहां कथित तौर पर बताया गया कि अरविंद केजरीवाल के घर में आने जाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। जहां देखा जा सकता है कि पुलिस लोगों की गिरफ्तारी कर रही है और इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया, “क्या अरविंद केजरीवाल जी का घर जंतर मंतर है। इतना क्या डर है मोदी को कि केजरीवाल जी के घर आने जाने वालों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं।”
जंतर मंतर प्रदर्शन क्यों है विवादों में
मतदाता सूची में गड़बड़ी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच जबरदस्त सख्ती दिल्ली में देखी जा रही है। जहां जगह-जगह से कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर अनुराग ढांडा भी लगातार मुखर हैं।







