---Advertisement---

‘अब पोल खुल गई…’ सीएम मान के नाम पर फेक वीडियो फैलाने वालों पर फूटा Anurag Dhanda का गुस्सा, की माफी की मांग

Anurag Dhanda: सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो को वायरल करने वाले को तगड़ा झटका लगा क्योंकि अब आप के सोशल मीडिया प्रभारी ने इसकी असलियत सामने लाने में सफल रहे हैं। विपक्ष पर वार करते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2026 5:48 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था जिस पर विपक्ष लगातार हमलावर थे। वहीं इसे लेकर बीते दिन सीएम मान ने खुद कहा की यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और शिरोमणि अकाली दल के नेता के इशारे पर उन्हें बदनाम करने और उनकी सरकार के लोकहित से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है। वहीं इस सबके बीच अनुराग ढांडा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विपक्ष पर वार किया है। आप के सोशल मीडिया प्रभारी ने इस ट्वीट ने कहा कि अब पोल खुल गई है।

Anurag Dhanda ने सीएम मान के सपोर्ट में क्या कहा

अनुराग ढांडा ने फेक वायरल वीडियो जिसमें कथित तौर पर सीएम भगवंत मन को बताया जा रहा था। अब उन्होंने उस शख्स की तस्वीर शेयर की है जो पूरी ही अलग है। इसे शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने लिखा, “अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की इतनी बुरी हालत हो गई है। पंजाब में की मान साहब का फर्जी वीडियो फैलाकर उनकी इमेज खराब करना चाहते थे। अब पोल खुल गई है। अकाली भाजपा और कांग्रेस नेताओं को मान साहब और पंजाब से माफी मांगनी चाहिए

सीएम मान का अनुराग ढांडा ने दिया साथ

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसी कोशिश पूरी तरह से निंदनीय है और असहनीय है। मैं इस वीडियो को और ऐसे झूठे आरोपों के जरिए मुझे बदनाम करने की कोशिशें को सिरे से नकारता हूं। पंजाब मेरे रोम रोम में बसा हुआ है और मेरे दिल की हर धड़कन पंजाब में बसता है। मैं राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं।” अब अनुराग ढांडा ने इस पोस्ट के जरिए सबूत के तौर पर तस्वीर और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखे जिसमें सीएम भगवंत मान नहीं हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026