‘कितने शर्म की बात है…’ सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले को लेकर आप नेता Anurag Dhanda का बीजेपी पर तंज, जानें डिटेल

Anurag Dhanda: सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले को लेकर आप नेता ने बीजेपी पर तंज कसा। जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके कुछ साथी राजस्थान के एक गांव में स्कूल का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। हालांकि बीच रास्ते में ही ग्रामीणों ने उनके और उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें वापस भेज दिया। वहीं अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। आशुतोष रांका ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।

वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर तंज कसा है।

Anurag Dhanda का बीजेपी पर तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “कितने शर्म की बात है कि बीजेपी स्कूल ठीक करने की बजाय स्कूलों की कमियाँ बताने वालों पर हमले करवा रही है।

इससे तो और साफ समझ आ रहा है कि बीजेपी ग़रीबों के बच्चों को पढ़ाना ही नहीं चाहती। हर गाँव से बीजेपी समर्थकों को खदेड़ना होगा क्योंकि ये अच्छे स्कूलों की राह में रोड़ा हैं”।

पूरे घटना पर आशुतोष रांका ने दी प्रतिक्रिया

मीडिया से बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि “आज पूरे देश ने बीजेपी की गुंडागर्दी लाइव देखी। वहाँ पहले से ही पत्थरबाज़ी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। यहाँ पत्थरबाज़ी हुई। बुज़ुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फ़ोन तोड़ दिए।” इन आरोपों के बाद मामले ने पूरी तरह से सियासी मोड़ ले लिया है।

 

 

 

Exit mobile version