Anurag Dhanda: सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके कुछ साथी राजस्थान के एक गांव में स्कूल का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। हालांकि बीच रास्ते में ही ग्रामीणों ने उनके और उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें वापस भेज दिया। वहीं अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। आशुतोष रांका ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।
वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर तंज कसा है।
Anurag Dhanda का बीजेपी पर तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “कितने शर्म की बात है कि बीजेपी स्कूल ठीक करने की बजाय स्कूलों की कमियाँ बताने वालों पर हमले करवा रही है।
कितने शर्म की बात है कि बीजेपी स्कूल ठीक करने की बजाय स्कूलों की कमियाँ बताने वालों पर हमले करवा रही है।
इससे तो और साफ समझ आ रहा है कि बीजेपी ग़रीबों के बच्चों को पढ़ाना ही नहीं चाहती। हर गाँव से बीजेपी समर्थकों को खदेड़ना होगा क्योंकि ये अच्छे स्कूलों की राह में रोड़ा हैं। https://t.co/Bmq5w67Qjx
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 21, 2026
इससे तो और साफ समझ आ रहा है कि बीजेपी ग़रीबों के बच्चों को पढ़ाना ही नहीं चाहती। हर गाँव से बीजेपी समर्थकों को खदेड़ना होगा क्योंकि ये अच्छे स्कूलों की राह में रोड़ा हैं”।
पूरे घटना पर आशुतोष रांका ने दी प्रतिक्रिया
मीडिया से बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि “आज पूरे देश ने बीजेपी की गुंडागर्दी लाइव देखी। वहाँ पहले से ही पत्थरबाज़ी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, “The entire country saw BJP’s hooliganism live today. Stone pelting was already happening there but the Police remained mute spectators. Police said that they won’t do anything. This has been done at the… pic.twitter.com/pYPCh3UCOP
— ANI (@ANI) August 21, 2026
पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। यहाँ पत्थरबाज़ी हुई। बुज़ुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फ़ोन तोड़ दिए।” इन आरोपों के बाद मामले ने पूरी तरह से सियासी मोड़ ले लिया है।







