OPPO Find X10 Pro Max : अगर आपको भी वीडियो बनाने का शौक है तो ओप्पो का ये अपकमिंग स्मार्टफोन बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स की लॉन्चिग भारत में 22 अक्टूबर 2026 को हो सकती है। लेकिन इससे पहले इसका कैमरा चर्चा में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि, पहली बार किसी फोन में 200MP के सभी पावरफुल कैमरे मिल सकते हैं। इसके साथ ही ये 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड करेगा। अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसकी लीक डिटेल्स यूजर्स के बीच काफी खलबली मचा रही हैं।
OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन में मिल सकता है हाईटेक कैमरा
ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसमें 200MP के तीनों कैमरे दे सकती है। ये हैसलब्लैड की तकनीक से लैस होगा। ओप्पो के इस अपकमिंग फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। ये OIS से लैस हो सकता है। इसमें 5X ऑप्टिकल ज़ूम और अधिकतम 100X डिजिटल ज़ूम से लैस 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। अंधेरे और कम लाइट में क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाने के लिए LUMO कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पाइपलाइन की तकनीक मिल सकती है। कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए अलग से Open Gate’लॉग मोड मिल सकता है। इसमें एडवांस एआई मिल सकता है।
ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन की बैटरी , प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स
| Oppo Find X10 Pro Max | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.78 इंच का QHD+ 3D कर्व्ड LTPO AMOLED की डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में काम करेगा। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| बैटरी/चार्जर | 8000mAh की बैटरी के साथ 80W की SuperVOOC फास्ट चार्जर मिल सकता है। 50W की एयरवूक सपोर्ट मिल सकता है। ये बैटरी सामान्य यूज पर तीन दिनों तक चल सकती है। |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9600 Pro 2nm का प्रोसेसर मिल सकता है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी और धूल से फोन को बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है। |
| सेफ्टी फीचर्स | हैकर्स से फोन को बचाने के लिए इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी चिप, AI माइंड पायलट प्राइवेसी गार्ड और प्राइवेट सेफ 3.0 की खूबी मिल सकती है। |
ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत
ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानाकरी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.30 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसमें 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G और Apple iPhone 17 Pro Max से होगा।







