---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन में प्राइवेट चैट के लिए मिलेगा स्पेशल फीचर! लीक हुई फुल डिटेल्स और कीमत

Samsung Galaxy S27 Ultra : सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा स्मार्टफोन प्राइवेसी के पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। इसकी लीक डिटेल्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2026 5:32 अपराह्न

Samsung Galaxy S27 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra:  सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज अलगे साल लॉन्च हो सकती है। इसका सबसे प्रीमियम मॉडल अल्ट्रा बताया जा रहा है। इस बार कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में कई स्पेशल फीचर्स दे सकती है। बेहरहल अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इस स्मार्टफोन की कुछ लीक डिटेल्स सामने आयी हैं। जिनसे पता चलता है कि, इन मॉडल में यूजर की प्राइवेट चैट और पर्सनल बैंक डिटेल्स की सेफ्टी के लिए Gen-2 Privacy Screen की स्प्लिट-स्क्रीन प्राइवेसी मिल सकती है।  ये एक पावरफुल फीचर माना जा रहा है।

Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन में मिल सकता है स्पेशल प्राइवेसी फीचर

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा स्मार्टफोन में  स्प्लिट-स्क्रीन प्राइवेसी डिस्प्ले मिल सकती है। आप अपनी स्क्रीन के एक हिस्से को पूरी तरह प्राइवेट लॉक कर सकेंगे। इस फीचर के द्वारा सिर्फ यूजर ही अपनी पर्सनल चीजों को देख सकेगा। आस-पास बैठे लोगों को स्क्रीन ब्लैक दिखेगी। ये फीचर आई-ट्रैकिंग और पोलर आईडी AI मॉनिटरिंग पर काम करता है। जिसकी वजह से ये बेहद सुरक्षित है।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultraस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X की पावरफुल डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
 बैटरी/चार्जर5700mAh की बैटरी 65W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ 25W की वायरलेस चार्जिस सपोर्ट मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 (2nm) का एडवांस गैलेक्सी एआई के लैस प्रोसेसर मिल सकता है।
इमरजेंसी फीचरयूजर की सेफ्टी के लिए Samsung Knox और इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी नो इंटरनेट जोन के लिए मिल सकता है।
कैमरा200MP का मेन कैमरा LOFIC सेंसर के साथ मिल सकता है। 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 10x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम से लैस 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16MPका कामरा मिल सकता है।इस कैमरे से 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। ये कैमरा एडवांस गैलेक्सी एआई पर काम करेगा।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में 1.32 लाख से लेकर 1.50 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला Apple iPhone 18 Pro Max और Google Pixel 11 Pro XL जैसे पावर फुल और प्रीमियम मॉडल्स से होगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now