---Advertisement---

Rashifal 13 October 2026: चन्द्रमा की विशेष कृपा कन्या राशि को देगा फायदा, जानिए मंगलवार को किन्हें बचकर रहना है जरूरी

Rashifal 13 October 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर किस्मत कहां मेहरबान है और किस उपाय को करने से मां चंद्रघंटा के दिन को खास बनाया जा सकता है। जानिए मंगलवार का उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 13 October 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 13 October 2026: मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी क्योंकि नवरात्रि का तीसरा दिन है। ऐसे में राशियों की स्थिति निश्चित तौर पर बदलेगी और हर किसी की जिंदगी में परिवर्तन आ सकता है। राशिफल 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि की तरफ संचार करने वाला है। ऐसे में इसका आप पर क्या असर पड़ेगा। नौकरी से लेकर बिजनेस और आर्थिक स्थिति में आखिर कहां बड़ा प्रभाव दिख सकता है। यह जानने के लिए आइए जानते हैं किस उपाय को करना फायदेमंद रहने वाला है।

मेष राशि के लिए क्या है Rashifal 13 October 2026

मेष राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो धोबी घाट जाने से लाभ मिल सकता है। दोस्त की समस्या को आप सुलझाएंगे। ऑफिस में आपका रिश्ता मजबूत होने वाला है। सुख सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने से लाभ मिलेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

वृष राशि के लिए कहां मेहरबान है किस्मत

मां चंद्रघंटा की पूजा करने से वृष राशि को फायदा हो सकता है। 11 दीप का दान करें लाभ मिलेगा। शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो करियर में लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में किसी भी तरह की नई प्लानिंग करने से जहां तक हो सके बचने की ही सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि के लिए किस्मत क्यों है मेहरबान

मिथुन राशि के लिए अगर राशिफल 13 अक्टूबर 2026 की बात करें तो यात्रा के लिए अनुकूल समय नहीं है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। विदेश में घर खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के साथ मनमुटाव संभव है तो वाणी पर कंट्रोल रखें।

कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 13 अक्टूबर 2026

मंगलवार को नवरात्रि का व्रत करने से फायदा हो सकता है। जहां कर्क राशि के लिए दांपत्य जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो बिजनेस में फायदे होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम बताया गया है।

सिंह राशि के लिए कहां है खतरा

सिंह राशि के लिए किस्मत की बात करें तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की संभावना है। बीमारी के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है तो परिवार के साथ जहां तक हो सके समय बिताएं। वाहन खरीदने की प्लान कर सकते हैं।

क्यों खास है कन्या राशि के लिए मंगलवार

कन्या राशि के लिए राशिफल 13 अक्टूबर 2026 की बात करें तो निवेश करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। आज शादी के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं।

तुला राशि के लिए भाग्य का हाल

तुला राशि के लिए किस्मत की बात करें तो बिजनेस के लिए अच्छा समय बताया गया है। नीलम पहनने से फायदा होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है तो ऑफिस में आपके काम की तारीफ होने वाली है। आज स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 13 अक्टूबर 2026

नवरात्रि के तीसरे दिन पर गणेश जी की स्तुति मां दुर्गा के साथ करने से वृश्चिक राशि को फायदा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ काफी मजबूत रहेगा और नए पार्टनर की तलाश में अगर आप हैं तो आज पूरा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि के लिए जानें योग

राशिफल 13 अक्टूबर 2020 में धनु राशि के जातक सेहत के लिए आज का दिन खास बताया गया है। तांबे के बर्तन में सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा हो सकता है। विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। निवेश करने से आज अच्छी कमाई हो सकती है।

मकर राशि के लिए क्या है भाग्य

मकर राशि के लिए अगर किस्मत के हाल की बात करें तो बिजनेस में लाभ मिलने के साथ जी सेहत को लेकर दिन अच्छा नहीं बताया गया है। हल्दी केसर का तिलक लगाने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ नोंकझोंक होने की संभावना है। प्यार में धोखा खा सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए मंगलवार की किस्मत जानें

कुंभ राशि के लिए अगर भाग्य के हाल की बात करें तो घरेलू खर्च की वजह से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस और रोजगार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको मुश्किलें आ सकती है। ऐसे में दर्द और प्यार से ही इसे संभाला जा सकता है।

मीन राशि के लिए क्या है उपाय


मीन राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो राशिफल 13 अक्टूबर 2026 में पार्टनर के साथ पुराने मतभेद को भूलने का समय है। आर्थिक नुकसान की संभावना है तो हरे रंग की चूड़ी महिला को दान करने से फायदा हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026