---Advertisement---

‘वहम खत्म हो जाएगा…’ महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस की हरकत देख बिफरे Anurag Dhanda, इस तरह किया कटाक्ष

Anurag Dhanda: एसआईआर मुद्दे को लेकर आखिर आप नेता की तरफ से किस तरह सरकार पर निशाना साधा गया। क्या कहा गया लोकतंत्र को लेकर आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 4:13 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: ज्ञानेश कुमार और एसआईआर मुद्दे को लेकर सरकार के साथ विपक्ष की तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जहां बीते दिन जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन को पुलिस की तरफ से फ्लॉप कर दिया गया और ऐसे में लगभग 6000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, नेताओं, पत्रकारों और वकीलों को डिटेन करने की खबर सामने आई। इस सबके बीच माइक आईडी के साथ एक पत्रकार को जब पुलिस ले जाती दिखी तो सोशल मीडिया पर आप नेता अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोकतंत्र पर एक बार फिर सवाल उठाया है। अनुराग ढांडा ने इस दौरान सरकार पर कटाक्ष किया है।

क्यों आक्रोशित हुए अनुराग ढांडा

दरअसल अनुराग ढांडा ने प्रज्ञा मिश्रा के x चैनल से एक वीडियो को शेयर किया। जहां पत्रकार को पुलिस उठाकर ले जाती हुई नजर आ रही है। इसे लेकर कैप्शन में कहा गया, “हिरासत में में लो..थाने में बिठाओ..जो सच दिखा रहे हैं..उनको रोको..लोकतंत्र के चीरहरण की तस्वीरें बाहर मत जाने दो..दिल्ली पुलिस इसी एजेंडे पर काम कर रही है…मेरे पास माइक है..माइक आईडी है…सब कुछ है लेकिन बेहद अपमानजनक तरीके से दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर मुझे बस के भीतर फेंक दिया..और डिटेन कर लिया..ये देश की राजधानी दिल्ली है…अंधेर नगरी.. अंधी पुलिस और चौपट राजा…।”

लोकतंत्र के सहारे Anurag Dhanda ने किया कटाक्ष

वहीं इस वीडियो को अनुराग ढांडा ने x प्लेटफार्म पर शेयर किया और इसके साथ ही लिखा, “किसी को लगता है लोकतंत्र है देश में तो ये वीडियो देख लीजिए। वहम ख़त्म हो जाएगा।”

इस वीडियो को शेयर करते हुए लोकतंत्र पर जिस तरह से अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया दी वह चर्चा में है और जिस तरह से उन्होंने पुलिस की पत्रकार के साथ व्यवहार करते हुए दिखाया उसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है। बता दे कि विपक्ष एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है और तंज करने में कोई भी मौका नहीं छोड़ती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026