---Advertisement---

‘कुछ ताकतें वोट के अधिकार चुरा रही…’ कांग्रेस मार्च को लेकर Shashi Tharoor ने लोगों से कही ये बात, ‘सिंहासन खाली करो’ कविता से मारा तंज

Shashi Tharoor: ज्ञानेश कुमार और SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष का हंगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच कांग्रेस नेता ने आखिर वीडियो जारी कर किस तरह से लोगों को अपनी बात कही है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 12:34 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक मार्च का आह्वान किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। इस दौरान तिरंगे के पीछे खड़े होकर वह अपनी बात कहते हुए दिखे। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बात करते हुए मतदाता सूची में धांधली पर निशाना साधने में शशि थरूर पीछे नहीं रहते हैं। वीडियो के जरिए आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Shashi Tharoor ने पढ़ाया लोगों को संविधान का पाठ

वीडियो में शशि थरूर कहते हैं कि “मेरे प्यारे देशवासियों, मैं अपने देश के झंडे के पीछे गर्व से खड़ा वही झंडा जो हमारे आजादी के साथ मिला था। हमारे संविधान के साथ जो हमारे फ्रीडम फाइटर्स ने बहुत मुश्किल से हम इस स्वतंत्र जनरेशन के लिए जीता था।” शशि थरूर का कहना है कि भारत के नागरिकों को अपने पसंद के सरकार को चुनने का अधिकार है। वोट देने का अधिकार है और अपने पसंद के हिसाब से राजनीति को चुनने का अधिकार है।

 

सरकार पर साधा शशि थरूर ने इस तरह निशाना

वहीं शशि थरूर ने आगे कहा कि कुछ ताकतें हमारे उन अधिकार को चुराने की कोशिश कर रही है जो हमें लोकतंत्र में दिए हैं। हमसे वोट नहीं देने पर जोर दिया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल है और ऐसा लगता है जैसे हमें इग्नोर किया जा रहा है। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए निकल रही है। जस्टिस की मांग और तथाकथित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रोकने या सस्पेंड करने की मांग की जाएगी। जो भी चीज बदली गई है उन सब को एक बार फिर से बनाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही शशि थरूर ने चलो दिल्ली राहुल गांधी और कांग्रेस को टैग किया है।

कांग्रेस नेता का देखें कटाक्ष

इतना ही नहीं रामधारी सिंह दिनकर के एक आईकॉनिक कविता जनतंत्र का जन्म के पंक्ति के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने लिखा, “लेकिन होता भूडोल बवंडर उठते हैं, जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढाती है। दो राह समय के रथ का घर्घर नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।”

जाहिर तौर पर शशि थरूर ने जिस तरह से SIR मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की है वह चर्चा में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026