---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार की वजह से कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! दिवाली पर मिली बड़ी राहत, जानें डिटेल्स

CM Bhagwant Mann: ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए राहत जारी करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा पंजाब सरकार की तरफ से की गई है जो निश्चित तौर पर एक अभूतपूर्व पहल है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 3:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: कर्मचारियों के हित में फैसला लेने में पंजाब सरकार पीछे नहीं रहती है। ऐसे में हर संभव उन्हें मदद प्रदान किया जाए इसका खास ख्याल रखती है। कर्मचारियों की नौकरी पक्की हो सके और उन्हें उचित सुविधाएं सीएम भगवंत मान की तरफ से मिल सके इसका ध्यान रखा जाता है। जाहिर तौर पर कर्मचारियों की हितैषी सरकार इस बात का खास ध्यान रखती है कि कर्मचारियों को किसी भी तरह से नुकसान ना हो और उन्हें हर खास मौके पर सीएम भगवंत मान की तरफ से तोहफा मिल सके। वहीं इस सबके बीच दिवाली को लेकर पंजाब ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए क्या सौगात लेकर सरकार आई है जानते हैं।

सीएम भगवंत मान सरकार ने 35000 कर्मचारियों के लिए क्या किया ऐलान

आप पंजाब की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि कर्मचारियों के लिए सीएम भगवंत मान सरकार की बल्ले बल्ले है। ऐसे में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए दीपावली का तोहफा दिया जा रहा है जहां 10000 का ब्याज मुक्त एडवांस मिलेगा तो इसके साथ ही राज्य के 34604 कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। निश्चित तौर पर कर्मचारियों को त्यौहार के खर्चों को पूरा करने के लिए एडवांस प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें कोई भी ब्याज चुकाने की जरूरत नहीं है।

त्योहारी सीजन से पहले CM Bhagwant Mann ने दी बड़ी राहत

निश्चित ही सीएम भगवंत मान की इस पहल से त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को राहत मिलने वाला है जिससे वह आसानी से खरीदारी कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। निश्चित तौर पर सरकार की तरफ से यह आर्थिक मदद बिना किसी वित्तीय तनाव के एक खास पहल है। निश्चित तौर पर यह दिखाने के लिए काफी है कि सीएम भगवंत मान जनहितैषी और कर्मचारी समर्थक है जो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं।

दिवाली के पावन त्यौहार के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों के लिए यह विशेष आर्थिक राहत निश्चित तौर पर तोहफे से कम नहीं है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026