---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पुलिस ने अपराधियों को दिया तगड़ा झटका, 568 जगह पर मारे छापे, देखें क्या निकला परिणाम

CM Bhagwant Mann: पंजाब से गैंगस्टर का सफाया करने के लिए पुलिस लगातार तत्पर है। ऐसे में सरकार की तरफ से जारी मुहिम को इस तरह से सफलता मिली है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 11, 2026 6:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टरों की पंजाब से सफाई करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सरकार काम कर रही है। ऐसे में हर संभव इस बात का प्रयास कर रही है कि अपराधियों को राज्य में पनाह ना दिया जा सके। इसके लिए हर दिन राज्य व्यापी कार्रवाई जारी रखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पुलिस गैंगस्टर पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर 263वें दिन गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई में पंजाब पुलिस को किस कदर सफलता मिली है और कैसे सीएम भगवंत मान की मुहिम को आगे बढ़ाया गया है।

गैंगस्टर के खिलाफ पंजाब में मुहिम सख्त

गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए 263वें दिन पंजाब पुलिस में एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगह पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई को जारी रखी। जहां 568 जगह पर छापे मारे गए तो 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आठ घोषित अपराधियों को पकड़ा गया है। अलग-अलग जगह पर छापे मारने के बाद अपराधियों को निशाने पर ले रही सरकार की पुलिस अपनी कार्रवाई को करने में लगातार तत्पर है।

CM Bhagwant Mann की मुहिम का आप भी बन सकते हैं हिस्सा

इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक सीएम भगवंत मान की पुलिस ने 77534 गिरफ्तारियां की है जो निश्चित तौर पर एक बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध नजर आ रही है। आप भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं और गुमनाम रूप से पुलिस को अपराधियों की जानकारी दे सकते हैं ताकि राज्य को सुरक्षित और गैंगस्टर फ्री बनाया जा सके। यह निश्चित तौर पर राज्य के प्रति आपका एक बड़ा योगदान हो सकता है जो सीएम भगवंत मान पुलिस के लिए भी मदद से कम नहीं है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026