---Advertisement---

89 हजार से ज्यादा नगद बरामद, CM Bhagwant Mann की पुलिस ने ड्रग तस्करों को दिया जोरदार झटका

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे न सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी हुई है बल्कि उनके पास से नशीली चीजों की भी बरामदगी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2026 12:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में ड्रग्स का सेवन करने वाले और इसके तस्करों पर पुलिस की तरफ से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर युद्ध नासियन विरोध जारी है जिसके जरिए हर दिन पंजाब पुलिस अपराधियों को निशाने पर लेने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच आखिर युद्ध नशे के खिलाफ के 587वें दिन क्या हुआ। ऑपरेशन का अंजाम क्या निकला। आइए जानते हैं किस तरह से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और यह कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका।

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर पुलिस के हाथ आई बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 587वें दिन एएनटीएफ के साथ मिलकर ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए 191 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई ह। इतना ही नहीं उनके पास से कई नशीली चीजों की बरामदगी बताई जा रही है जहां गिरफ्तार किए हुए तस्करों के पास 22.4 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 1892 नशीली गोलियां बरामद की गई।

नशे को खत्म करने की मुहिम में मान सरकार तत्पर

सीएम भगवंत मान की पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि ड्रग्स से कमाई गई 89250 रुपये की भी बरामदगी की गई हैं। इसके अलावा 37 लोगों की काउंसलिंग की गई। उन्हें नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जाहिर तौर पर इससे उन्हें अपनी एक अलग जिंदगी बनाने का मौका मिल सकता है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान पुलिस के साथ मिलकर राजव्यापी कार्रवाई को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में लगातार काम कर रहे हैं। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य खराब ना हो सके इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shashi Tharoor

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Jantar Mantar CJP Protest

अक्टूबर 10, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026