---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के कैबिनेट मिनिस्टर ने सफाई अभियान को लेकर इस तरह लोगों को किया जागरूक, जानिए क्या है ‘मिशन क्लीन एंड ग्रीन पटियाला’ मुहिम

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के जरिए कैसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है और स्टूडेंट तक को प्रेरित किया जा रहा है। इस बारे में कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने क्या कहा और कैसे उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2026 4:22 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांव की सफाई कर इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल सरकार की तरफ से जारी है। मिशन प्लान पंजाब को लगातार जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। वहीं सीएम भगवंत मान के इस मुहिम में आप कार्यकर्ता और कैबिनेट मिनिस्टर तक साथ दे रहे हैं। इसे लेकर जानकारी देते हुए डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक पोस्ट किया और बताया कि कैसे मिशन क्लीन के जरिए ग्रीन पटियाला बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस दौरान सीएम  मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या जानकारी लोगों को दी है।

कैसे पंजाब सरकार सफाई को लेकर लोगों को कर रही जागरूक

डॉ बलबीर सिंह ने x प्लेटफार्म पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि “पटियाला के ओल्ड बिशन नगर में ‘मिशन क्लीन एंड ग्रीन पटियाला’ के बैनर तले सफाई अभियान चलाया। इस दौरान, उन्होंने खुद सफाई करते हुए लोगों को अपने आस-पास को साफ और हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने आए हुए सभी साथियों और स्कूल के बच्चों को कपड़े के बैग बांटे और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और एनवायरनमेंट-फ्रेंडली बैग इस्तेमाल करने का संकल्प लिया।”

साफ एनवायरनमेंट, ग्रीन पंजाब और हेल्दी पंजाब मुहिम पर काम कर रहे CM Bhagwant Mann

कैबिनेट मिनिस्टर ने बताया कि बच्चों को अपने आस-पास को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। साफ एनवायरनमेंट, ग्रीन पंजाब और हेल्दी पंजाब—यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। सीएम भगवंत मन की पहल यह है कि पंजाब के हर एक व्यक्ति को साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा सके ताकि वह अपने आसपास के माहौल जहां वह रहते हैं उनकी सफाई को लेकर खुद जागरूक हो। इसके तहत निश्चित तौर पर पंजाब को पूरी तरह से साफ़ रखा जा रहा है क्योंकि इससे न सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा होती है बल्कि कई बीमारियों का भी खतरा टल सकता है।

फिलहाल जमीनी स्तर पर मिशन क्लीन पंजाब को लेकर राज्य में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026