---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पुलिस से बच नहीं सकेंगे गैंगस्टर्स, इस तरह 260वें दिन ऑपरेशन बना सफल

CM Bhagwant Mann: 260 दिन पहले शुरू किए गए गैंगस्टर ते वार मुहिम में एक बार फिर पंजाब पुलिस की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया और इसका परिणाम क्या निकला। आइए जानते हैं कितने लोगों की गिरफ्तारियां हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2026 12:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाने के लिए आप भी सरकार की तरफ से चलाए जा रहे गैंगस्टर ते वार मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में गुमनाम तरीके से अपराधियों को पकड़वाने में मदद किया जा सकता है। इस सबके बीच 260वें दिन इस ऑपरेशन को हो चुके हैं और पंजाब पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्यवाही को जारी रखते हुए सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर 563 जगह पर छापे मारे गए और इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ आई है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

M Bhagwant Mann की पुलिस का गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका

सीएम भगवंत मान के ‘गैंगस्टर ते वार’ मुहिम के 260वें दिन पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 563 जगह पर छापे मारे गए जहां से 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 5 घोषित अपराधी पकड़े गए और उनके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। जाहिर तौर पर यह पंजाब पुलिस की एक और उपलब्धि को दिखाने के लिए काफी है।

पंजाब पुलिस की तरफ से अपराधियों पर शिकंजा इस तरह जारी

इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 76,820 हो गई है। सीएम भगवंत मान का मानना है कि वह पंजाब को गैंगस्टर से मुक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। निश्चित तौर पर पंजाब पुलिस की तरफ से भी लगातार एक्शन लिया जा रहा है और नेटवर्क को खत्म करने और सुरक्षित बनाने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मन की तरफ से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन भी जारी किया गया है।

पंजाब की जनता को एक सुरक्षित जीवन देने और गैंगस्टर का नामोनिशान राज्य से खत्म करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है जिसमें पुलिस हर संभव साथ दे रही है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 9, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026