CM Bhagwant Mann: एएनटीएफ पंजाब के साथ मिलकर पुलिस लगातार ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा करने में पीछे नहीं है। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम को हर दिन सफलता मिल रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं युद्ध नासियां विरूद्ध आपरेशन की जिसमें हर दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल रही है। इन सब के बीच 585वें दिन एक बार फिर 90 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नशीली गोलियां और ड्रग्स मनी की बरामदगी हुई है। आइए जानते हैं आखिर पंजाब पुलिस की तरफ से क्या जानकारी दी गई है।
सीएम मान की पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग्स नेटवर्क का गिरोह
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟖𝟓 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 90 drug smugglers and recovered 340 grams of heroin, 1.2 kg of Opium, 398 intoxicant pills, and ₹10.99 lakh in drug money from their possession.
Additionally, 10 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 8, 2026
पंजाब पुलिस ने बताया कि 585 वें दिन ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 90 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 340 ग्राम हेरोइन, 1.2 kg अफीम, 398 नशीली गोलियां और 10.99 लाख ड्रग मनी बरामद की। जाहिर तौर पर 10.99 लाख ड्रग मनी की बरामदगी नेटवर्क के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। यह राज्यव्यापी मुहिम की सफलता को भी बखूबी बयां करती है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है।
ड्रग्स को छोड़ नई जिंदगी देने का काम भी कर रहे हैं CM Bhagwant Mann
बताया गया कि पकड़े गए लोगों में से 10 को नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए काउंसलिंग और हिम्मत दी गई। यह निश्चित तौर पर सरकार की सफलता की एक और कहानी को बताती है जहां न सिर्फ तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है बल्कि ऐसे लोगों को एक नई जिंदगी देने का कभी काम किया जा रहा है जो इस सबसे हटकर अपने लिए जिंदगी में कुछ अच्छा करने की सोचते हैं। ऐसे में सरकार अपना सपोर्ट दिखाने में पीछे नहीं हैं।
पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।







