---Advertisement---

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो…’ पुलिस की भीड़ के बीच भी मांग पर अडिग नजर आए Anurag Dhanda, देखें वीडियो

Anurag Dhanda: आप नेता ने जंतर मंतर प्रदर्शन के बीच एक वीडियो को शेयर कर इंकलाब जिंदाबाद कहा है और दिखाया कि कैसे पुलिस के सामने अपने प्रदर्शन से हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 2, 2026 3:42 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: युवाओं के आह्वान पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आंदोलन जारी है। इसे लेकर अलग-अलग खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं इस सबके बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को जारी किया जो देखने के निश्चित तौर पर आपकी हैरानी बढ़ सकती है। जहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस किस तरह से सड़क से आप नेता को उठाने की कोशिश कर रही है यह आपको चौंका सकता है। अपनी आवाज को बुलंद करते हुए अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है।

मांग पर अडिग अनुराग ढांडा हिलने के लिए तैयार नहीं

अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से जंतर मंतर प्रदर्शन के बीच स्थिति को दिखाते हुए नजर आए हैं। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर वह लेटे हुए नजर आ रहे हैं और आसपास पुलिस की भीड़ दिखाई दे रही है। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं। अनुराग ढांडा को वहां से उठाने की कोशिश कर रही है लेकिन आप नेता वहां से हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं और वह अपनी मांग पर अडिग दिखाई दे रहे हैं।

 

ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले Anurag Dhanda

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने लिखा, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो। इंकलाब जिंदाबाद।” बता दे कि आप नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और समूह के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्ञानेश कुमार पर आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण की प्रक्रिया में धांधली किया गया है तो इसके साथ ही अन्य चुनाव आयुक्त द्वारा कुछ फैसलों पर आपत्ति जताने के बावजूद उस पर हरी दिखाई गई। आंतरिक मतभेद का विषय सामने आने के बाद विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार पर हमलावर हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 2, 2026

Flydubai Case

अक्टूबर 2, 2026