---Advertisement---

CAG की पुरानी रिपोर्ट का जिक्र कर Anurag Dhanda ने कसा तंज! जानें क्या है चूहों के ड्रग्स खाने से जुड़ा मामला?

आप नेता Anurag Dhanda ने कैग की एक पुरानी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए जोरदार तंस कसा है। अनुराग ढ़ांडा ने चूहों द्वारा बड़ी मात्रा में ड्रग्स खाने का मामला उठाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2026 6:20 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: केन्द्र के साथ एनडीए की विभिन्न राज्य सरकारों पर आम आदमी पार्टी मुखरता से हमलावर है। विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आप नेता लगातार सत्ता पक्ष की जवाबदेही सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं। इस दिशा में अनुराग ढ़ांडा की भूमिका अहम है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ढ़ांडा बेबाकी के साथ जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते हैं। उन्होंने सीएडी की एक पुरानी रिपोर्ट का जिक्र कर गुजरात सरकार को निशाने पर लिया है। रिपोर्ट में 2300 किग्रा से अधिक गांजा और अफीम चूहों द्वारा खाने की बात दर्ज है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने तंज कसा है।

कैग की पुरानी रिपोर्ट का जिक्र कर Anurag Dhanda ने कसा तंज

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग (CAG) की एक पुरानी रिपोर्ट का जिक्र कर आप नेता ने जोरदार तंज कसा है।

अनुराग ढ़ांडा ने सुप्रीम कोर्ट के एक वक्तव्य का अंश साझा किया है जिसमें बिहार पुलिस के उस दावे पर हैरानी जताई गई है कि रिश्वत की रकम चूहों ने खा ली थी। आप नेता ने इसे साझा करते हुए कैग की एक पुरानी रिपोर्ट का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि “गुजरात में तो हजारों किलो ड्रग्स खा जाते हैं चूहे। उन पर तो माननीय सुप्रीम कोर्ट की हैरानी की कोई सीमा ही नहीं रहेगी फिर?” अनुराग ढ़ांडा का ये जोरदार तंज खबरों में है और इसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

क्या है चूहों के ड्रग्स खाने से जुड़ा मामला?

ये पूरा प्रकरण मार्च 2026 का है जब कैग ने गुजरात विधानसभा में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि राज्य के पुलिस मालखानों से 2332 किग्रा ड्रग्स गायब है। इस पर अधिकारियों ने दावा किया कि मालखानों में रखे गांजा और अफीम जैसे नशीले पदार्थों का बड़ा हिस्सा चूहे खा गए या कीड़ों ने नष्ट कर दिए। कैग ने इन दलीलों पर हैरानी जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसी का जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा ने भी जोरदार तंज कसा है। आप नेता की ये प्रतिक्रिया सरकारी तंत्रों को कटघरे में खड़ा करती है जिनकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026