Anurag Dhanda: देश के विभिन्न हिस्सों में नीट-यूजी परीक्षा को लेकर हलचल तेज है। 21 जून को पुन: परीक्षा का आयोजन है जिसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां जारी हैं। कोचिंग संस्थानों में छात्रों का मजमा लगा है और तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच पंजाब सरकार ने फ्री ट्रैवल मॉडल की चर्चा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इसे साझा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार के उस फैसले का जिक्र किया है जिसमें नीट परीक्षार्थियों के लिए बसों की यात्रा मुफ्त है। आप नेता स्पष्ट किया है कि अरविंद केजरीवाल राजनीति करने नहीं, बदलने आया हैं।
NEET परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार के फ्री ट्रैवल मॉडल पर Anurag Dhanda के विचार
पंजाब सरकार की ओर से आधिकारिक ऐलान हुआ है कि 20, 21 और 22 जून को सरकारी बसों में नीट परीक्षार्थियों की यात्रा मुफ्त रहेगी।
अरविंद केजरीवाल ने तो पहले ही कहा था कि राजनीति करने नहीं, बदलने आया हूँ।@ArvindKejriwal जी की पहल पर पंजाब में AAP सरकार ने NEET परीक्षार्थियों के लिए बसें फ्री की तो अब दूसरे प्रदेशों में भी सरकारों को ये फ़ैसला लेना पड़ रहा है। https://t.co/ZVgFg5ss5N
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 23, 2026
मान सरकार के इस ऐलान की चर्चा जोरों पर है। पंजाब के ठीक बाद बिहार सरकार ने भी इस संदर्भ में ऐलान किया। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब की तारीफ की है। आप सुप्रीमो का जिक्र करते हुए आप नेता लिखते हैं कि “अरविंद केजरीवाल ने तो पहले ही कहा था कि राजनीति करने नहीं, बदलने आया हूं। अरविंद केजरीवाल जी की पहल पर पंजाब में आप सरकार ने NEET परीक्षार्थियों के लिए बसें फ्री की तो अब दूसरे प्रदेशों में भी सरकारों को ये फैसला लेना पड़ रहा है।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया बिहार सरकार के फैसले के बाद आई है।
नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री ट्रैवल की सुविधा
परीक्षार्थियों की मांग पर अमल करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनके लिए फ्री ट्रैवल की वार्ता करने की बात कही थी। इसके बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस संदर्भ में ऐलान किया। सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि नीट परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20, 21 और 22 जून को पंजाब परिवहन विभाग की बसों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद बिहार सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान किया। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा इसे मॉडल बताते हुए लोगों के समक्ष रख रहे हैं और मान सरकार की सराहना कर रहे हैं।
