पेपर लीक मामले में Anurag Dhanda हुए आगबबूला, एनटीए चीफ पर कसा तंज, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: देशभर में एनटीए पेपर लीक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसे लेकर तगड़ी राजनीति शुरू हो गई है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: देशभर में एनटीए पेपर लीक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौरतलब है कि इस विवाद के बीच सियासत भी तेज हो गई है। जिसे देखते हुए पेपर लीक मामले की जांच के लिए बनी संसदीय समिति के सामने पेश हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों ने एक ऐसा दावा किया, जिसने विवाद और बढ़ गई है।

बताते चले कि एनटीए चीफ सहित तमाम बड़े अधिकारी गुरुवार, 21 मई, 2026 को इस समिति के सामने पेश हुए थे। जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि पेपर लीक नहीं हुआ। वहीं अब इस मामले पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है और एनटीए चीफ को लेकर भी तंज कसा है।

पेपर लीक मामले में Anurag Dhanda हुए आगबबूला

दरअसल आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “NTA चीफ़ कह रहा है कि पेपर लीक ही नहीं हुआ। इससे भी गंभीर बात ये है कि यही NTA दोबारा पेपर करवा रहा है”। दरअसल पेपर लीक विवाद के बाद संसदीय समिति ने एनटीए अधिकारियों से जवाब मांगा।

इस दौरान NTA के महानिदेशक ने समिति के सामने कहा कि पेपर एजेंसी के सिस्टम से लीक नहीं हुआ और मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि इस मामले में राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। आलम यह है कि कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

मोदी सरकार पर भी आप ने दी थी प्रतिक्रिया

बता दें कि पेपल लीक मामले में Anurag Dhanda ने मोदी सरकार को घेरा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार नीट परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों की परेशानी को लेकर गंभीर नहीं है।

पेपर लीक मामले का सरगना अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। एनटीए ने उम्मीदवारों की दुर्दशा पर विचार किए बिना ही नीट परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। वे परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे? एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर दोबारा लीक न हो, इसकी क्या गारंटी है”?

 

Exit mobile version