---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘किसी नेता की तरह व्यवहार..,’ कोलकाता पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध, आप नेता ने भी साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने ज्ञानेश कुमार पर नेताओं जैसा व्यवहार करने और खुद ही पार्टी बनने का आरोप लगाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 9, 2026 5:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बंगाल की राजधानी कोलकाता का सियासी तापमान उफान पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कोलकाता दौरे से विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। कोलकाता दौरे पर पहुंचे ज्ञानेश कुमार कालीघाट मंदिर पहुंचे जहां उन्हें विरोध झेलना पड़ा। अनुराग ढ़ांडा ने भी चुनाव आयुक्त के इस कृत्य का विरोध किया है। आप नेता ने मुखरता से इसे नेताओं वाला व्यहवार बताते हुए ज्ञानेश कुमार को उनके कर्तव्यों के प्रति नसीहत दी है। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से सीईसी को खुद पार्टी बनने और नेता की तरह बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर Anurag Dhanda का निशाना

ज्ञानेश कुमार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वे आज सुबह दक्षिण कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

इसे साझा करते हुए अनुराद ढ़ांडा ने ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। आप नेता ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “इनका काम पार्टियों के बीच निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन ये खुद ही पार्टी बन गए हैं। किसी नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं और नेता की तरह इनका विरोध हो रहा है। किसी लोकतांत्रिक देश में ऐसा दृश्य दुर्लभ होता है। लगता है कार्यकाल पूरा होते ही बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे महोदय।”

कोलकाता में ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध!

चुनावी राज्य बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे ज्ञानेश कुमार का बड़े पैमाने पर विरोध देखने को मिला है। उनके कालीघाट मंदिर पहुंचने पर ‘वापस जाओ’ के नारे लगे हैं। इससे इतर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को काले झंडे भी दिखाए हैं। बीते कल भी जब ज्ञानेश कुमार का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा था, तब भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए थे। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी कोलकाता दौरे से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए सीईसी को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026