---Advertisement---

‘मणिपुर को संभालने का समय..,’ उत्तर पूर्वी राज्य में फिर भड़की हिंसा तो आगबबूला हुए Anurag Dhanda, केन्द्र पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। अनुराग ढ़ांडा ने मणिपुर में भड़की हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के असम दौरे पर तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 10, 2026 5:07 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: उत्तर पूर्व में स्थित मणिपुर राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला और गोलीबारी में कुछ लोगों की मौत हुई।

इसको लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने प्रमुख रूप से पीएम मोदी का नाम लिया है और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता का कहना है कि असम में चुनाव प्रचार के लिए समय है, लेकिन मणिपुर में स्थिति संभालने के लिए नहीं है।

मणिपुर में भड़की हिंसा पर Anurag Dhanda के तीखे प्रहार!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ एक बार फिर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में उत्तर पूर्व में स्थित मणिपुर में भड़की ताजा हिंसा का जिक्र है। इसको लेकर आप नेता पीएम मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन पर तीखा प्रहार करते हुए सवाल दागे हैं।

हिंसा पर अनुराग ढ़ांडा का कहना है कि “मणिपुर फिर से जल रहा है। पीएम मोदी के पास असम के चुनाव प्रचार में नाच गाने का समय है लेकिन मणिपुर को संभालने का समय नहीं है?” तल्ख शब्दों में दी गई अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

तनावपूर्ण स्थिति देख अलर्ट हुई सरकार!

नई सरकार के शपथग्रहण के बाद मणिपुर में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही थी। नए सीएम युमनाम खेमचंद सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन सख्ती के साथ उपद्रवियों पर नकेल कस रहा है। हालांकि, इसी बीच मंगलवार को कुछ संदिग्ध कुकी उपद्रवियों प्रोजेक्टाइल मोइरांग त्रोंग्लाओबी माखा लीकाई इलाके में एक रॉकेट छोड़ा गया।

इसकी चपेट में आने से जनहानि भी हुई जिसने स्थिति तनावपूर्ण बना दी। अंतत: सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला और भीड़ पर काबू करने का प्रयास हुआ। इस दौरान गोलीबारी में कुछ लोगों के मारे जाने की खबर आई। हालांकि, आज शुक्रवार को स्थिति नियंत्रण में है और उपद्रवियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Rashifal 19 May 2026

मई 18, 2026

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026

Heatwave Alert 19 May 2026

मई 18, 2026