‘आने वाले दिन भयानक होने…,’ महंगाई का जिक्र कर केन्द्र पर बरसे Anurag Dhanda, घरेलू एलपीजी की कीमत को लेकर व्यक्त की आशंका

आप नेता Anurag Dhanda ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत का जिक्र करते हुए केन्द्र को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (आप नेता अनुराग ढ़ांडा - सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष ने भारत में भी आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के कारण कॉमर्शियल एलपीजी महंगी हुई है। कॉमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ने के कारण कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानें प्रभावित हुई हैं। इसका जिक्र करते हुए विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी केन्द्र कर जोरदार हमला बोला है। अनुराग ढ़ांडा ने आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद जनता के समक्ष महंगाई बड़ी चुनौती पेश करेगी।

महंगाई का जिक्र कर केन्द्र सरकार पर बरसे Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ केन्द्र की एनडीए सरकार पर जोरदार प्रहार बोला है।

अनुराग ढ़ांडा ने आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि “देश में महंगाई बम आम लोगों के घरों में फूट रहा है।आने वाले दिन और भयानक होने वाले हैं। कॉमर्शियल गैस की कीमत पिछले दो महीने में पांच बार बढ़ते हुए धीरे-धीरे 525 रुपए महंगा हुई है।” अनुराग ढ़ांडा ने आने वाले दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम, पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के कारण घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ रही है।

‘विकसित भारत’ मुहिम पर भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं आप नेता

केन्द्र की विकसित भारत मुहिम पर भी अनुराग ढ़ांड़ा चिंता व्यक्त कर चुके हैं।

सरकार द्वारा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन बेचने की अनुमति से जुड़े सर्कुलर को साझा करते हुए आप नेता ने इसका जिक्र किया था। तंज कसते हुए उन्होंने इसे 1947 के भारत के हालात से जोड़ा था। अनुराग ढ़ांडा ने कहा था कि “दावे 2047 में विकसित भारत के, हालात 1947 जैसे भारत के।” इससे इतर भी कई मौकों पर आप नेता मुखरता के साथ केन्द्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं जिसको लेकर सुर्खियां बन चुकी हैं।

Exit mobile version