---Advertisement---

केन्द्रीय वित्त मंत्री के बयान पर Anurag Dhanda का जोरदार तंज! रुपया vs डॉलर को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर रखा पक्ष

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निशाने पर लिया है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने उनकी दो बयानों से जुड़ा क्लिप साझा कर तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2026 2:59 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: संसद में वित्त मंत्री ने रुपया बनाम डॉलर को लेकर एक बयान क्या दिया कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। विपक्ष मुखरता के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निशाने पर ले रहा है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा का भी करारा प्रहार सामने आया है।

अनुराग ढ़ांडा ने वित्त मंत्री के बयान से जुड़ा एक पुराना क्लिप साझा किया है जिसमें वो रुपया डॉलर के मुकाबले 62 के स्तर को पार करने पर तत्कालीन यूपीए सरकार पर निशाना साध रही हैं। इस क्लिप को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने वर्तमान एनडीए की सरकार को कटघरे में खड़ा कर जोरदार तंज कसा है।

वित्त मंत्री के बयान पर Anurag Dhanda का तल्ख रुख!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा ने उनकी भाषण से जुड़ा दो वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसको साझा करते हुए आप नेता लिखते हैं कि “बेशर्मी का पर्यायवाची बन गयी है बीजेपी। यकीन न हो तो दोनों बयान खुद सुन लीजिए।” दरअसल, पहली क्लिप में सीतारमण रुपया डॉलर के मुकाबले 62 के स्तर को पार करने पर यूपीए सरकार को निशाने पर ले रही हैं।

दूसरी वीडियो में वित्त मंत्री 1 डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 93.97 होने का बचाव कर रही हैं। उनका कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया ठीक चल रहा है। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है।

निर्मला सीतारमण के बयान पर सियासी घमासान!

दिल्ली से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर सियासी घमासान मचा है। उन्होंने संसद में जोर देकर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है, फॉरेक्स रिजर्व सॉलिड है, और रुपया बिल्कुल ठीक काम कर रहा है।

ये बयान ऐसे समय में आया है जब रुपया डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर को पार कर चुका है। यही वजह है कि विपक्ष इसे मुद्दा बनाते हुए वित्त मंत्री को निशाने पर ले रहा है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम में उनके दो भाषणों से जुड़ी क्लिप साझा करते हुए जोरदार तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026