‘युवाओं की ज़िंदगी से खेल..’ आप नेता Anurag Dhanda ने मोदी सरकार पर कसा तंज, जानें पूरा मामला

Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं का सबसे अधिक नुकसान देश के युवाओं को उठाना पड़ रहा है।

इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार “युवाओं की ज़िंदगी से खेल रही है और उनके भविष्य को अनिश्चितता की ओर धकेल रही है। बता दें कि नीट पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है, वही अब दो और छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag  Dhanda ने मोदी सरकार पर कस तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“युवाओं की ज़िंदगी से खेल रही है मोदी सरकार। कितने और युवाओं की लाशों से इनका मन भरेगा। बेशर्म और घटिया सरकार”। गौरतलब है कि आप नेता ने रीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीकी और प्रशासनिक खामियों को दूर करना जरूरी है ताकि उम्मीदवारों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परीक्षा में अनियमितता की शिकायत सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

नीट एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की आत्महत्या

बता दें कल यानि 21 जून से नीट एग्जाम होने है, जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक जतिन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं अब पुलिस को एक वीडियो भी बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस द्वारा हर एंग्ल से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि Anurag Dhanda नीट पेपर लीक को लेकर लगातार केंद्र सरकार से सवाल करते हुए नजर आते है।

 

 

 

 

Exit mobile version