CM Bhagwant Mann लोगों को दे रहे हैं मजबूत कनेक्टिविटी के साथ वर्ल्ड क्लास ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर! जानिए क्या है ये नया रोड प्रोजेक्ट

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गांव की स्थिति को संभालने और रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए लगातार काम कर रहे मुख्यमंत्री, जानिए कैसे रोड की की स्थिति को सुधारने की ली जिम्मेदारी।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सड़कों की कनेक्टिविटी को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार इस बात का खास ख्याल रखती है कि लोगों का सफर आसान बना सके। ऐसे में न सिर्फ शहर बल्कि गांव के रास्ते को भी सुधारा जा रहा है ताकि उन्हें सड़क दुर्घटना और बाकी परेशानियों का सामना न करना पड़े। सीएम भगवंत मान हर गांव के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच दिरबा के लोगों को एक बड़ा रोड प्रोजेक्ट का सौगात मिला। यह निश्चित तौर पर उस गांव को विकास का एक पंख देने के लिए काफी होने वाला है।

रोड प्रोजेक्ट को मजबूती दे रही है मान सरकार

सीएम भगवंत मान लगातार सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं और ऐसे में आप पंजाब की तरफ से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि “दिरबा के लोगों को समर्पित एक और बड़ा रोड प्रोजेक्ट! 1.50 करोड़ की लागत से बनी, दो बड़े गांवों को जोड़ने वाली 3.5 km की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और हमारे ग्रामीण समुदायों को ज़्यादा सुविधा देगी।” जाहिर तौर पर रोड कनेक्टिविटी में सुधार गांव के लोगों के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इससे उन्हें सुविधाएं मिलेगी और उनका सफर आसान बन सकता है।

मजबूत कनेक्टिविटी और वर्ल्ड-क्लास ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए CM Bhagwant Mann कमिटेड

इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि “सीएम भगवंत मान जी के नेतृत्व में, पंजाब ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को नए सिरे से बढ़ावा दे रहा है। हमारे गांव पंजाब की रीढ़ हैं, और हम बेहतर सड़कें, मजबूत कनेक्टिविटी और वर्ल्ड-क्लास ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए कमिटेड हैं। विकास की राह, पिंडों दे नाल!” यह सच है कि सीएम भगवंत मान गांव को राज्य की प्रगति का हिस्सा मानते हैं और ऐसे में उन्हें रीड कहते हैं। अगर सड़कों के जरिए कनेक्टिविटी मजबूत होती है तो निश्चित तौर पर वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा सकता है। ऐसे में सीएम भगवंत मान लगातार जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

Exit mobile version