‘बच्चों का भविष्य मिट्टी में…’ हरियाणा के सरकारी स्कूल की हालत देख Anurag Dhanda तिलमिलाए, सरकार पर मारा ताना

Anurag Dhanda: सरकारी स्कूल में पढ़ने गए छात्रों से मिट्टी उठाने का काम करवाया जा रहा है जिसकी वजह से नायब सिंह सैनी सरकार पर आप नेता का फूटा गुस्सा। उन्होंने कटाक्ष किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: स्कूल जहां बच्चे को पेरेंट्स शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजते हैं। मन में एक सपना लेकर कि शायद कल को पढ़ लिख कर उनका बच्चा नाम रोशन करेगा और बड़े पदों पर अपनी पहचान बना पाएगा लेकिन क्या सरकारी स्कूल में भेज कर वे अपने बच्चों के सपनों को मार रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि हरियाणा के सरकारी स्कूल की स्थिति देखकर आप नेता अनुराग ढांडा ने सवाल उठाया है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पढ़ने की उम्र में सरकारी स्कूल में बच्चे काम करते हुए दिखे हैं। आखिर इस पर अनुराग ढांडा ने किस तरह से रिएक्ट किया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

सरकारी स्कूल की हालत देख चुप नहीं रहे अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को शेयर किया है जहां लिखा गया है, “सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई की जगह उनसे मिट्टी गिरवाई जा रही है।” जहां वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि कथित तौर पर शख्स वहां मौजूद शिक्षिका से सवाल खड़े करते हुए नजर आता है। इस दौरान बच्चों से करवाए जा रहे काम को लेकर सवाल किया जाता है जिस पर शिक्षिका कहती है वह मिलकर काम कर रही है क्योंकि वहां काम करने के लिए कोई नहीं है। वहीं शिक्षक बच्चों के काम करवाने को गलत नहीं मान रही है।

हरियाणा सरकार पर फूटा Anurag Dhanda का गुस्सा

अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “सरकारी स्कूल में काम वाला नहीं है तो बच्चों का भविष्य मिट्टी में मिला रही है बीजेपी की नायब सैनी सरकार।” हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधने में कभी भी अनुराग ढांडा पीछे नहीं रहते हैं और अक्सर प्रदेश में सरकारी स्कूल की स्थिति से लेकर साफ सफाई और व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए दिखते हैं। हालांकि इस दफा बच्चों को मिट्टी उठाते हुए देखकर एक बार फिर अनुराग ढांडा इस पर कटाक्ष करने में पीछे नहीं रहे और निशाने में नायब सैनी सरकार आ गए हैं।

 

 

Exit mobile version