---Advertisement---

‘युवाओं को खेलों से जोड़ने…’ नशे के खिलाफ सीएम मान के प्रयास से गदगद हुए आप नेता Anurag Dhanda, जानें डिटेल

Anurag Dhanda: युवाओं को खेलों से जोड़ने की कोशिशों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता ने सीएम मान की जमकर तारीफ की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2026 4:04 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने की कोशिशों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एक मजबूत माध्यम बन सकता है।

पंजाब सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकार का जोर गांवों और स्थानीय स्तर पर खेलों की सुविधाएं बढ़ाने पर भी है। ढांडा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के 25 हज़ार युवा जब एक साथ दौड़े तो साफ़ हो गया कि नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान सरकार की मुहिम कामयाब हो रही है।

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बठिंडा में “यूथ रन पंजाब 2026” का आयोजन यही सब देखकर काँग्रेस, बीजेपी और अकाली दल वाले परेशान हैं”।

नशे के खिलाफ अभियान में खेलों की अहम भूमिका

पंजाब में नशे की समस्या लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता और खेल गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है।

खेलों के जरिए युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इससे युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने का मौका मिलता है। इसके साथ ही नशे को लेकर पंजाब सरकार का भी ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। 70 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026