Viral Video: दिल्ली के साकेत के शोरुम का एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. इसे देखने के बाद हर कोई दंग है. क्योंकि एक लड़का अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों और काले धुएं के बीच फंसी एक महिला को बचाते हुए नजर आ रहा है. युवक की इस सूझबूझ और बहादुरी की हर कोई सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहा है.
युवक ने लड़की जान हैरतअंगेज तरीके से बचाई जान
इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है,अचानक शोरूम में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी इमारत में काला धुआं फैल गया। इमारत के ऊपरी हिस्से में कई लोग फंस गए.
देखें वीडियो
Delhi: Man carries woman to safety as massive fire engulfs a showroom in Saket. https://t.co/wLi6oTVVuU
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 8, 2026
इतने में वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दो इमारतों की छतों के बीच एक बांस की सीढ़ी को अस्थायी पुल की तरह लगाया. जब धुआं बहुत ज्यादा बढ़ गया, तो एक युवक ने अद्भुत साहस दिखाया. उसने वहां फंसी एक महिला को अपनी पीठ पर लादा और उस संकरी सीढ़ी के सहारे एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की सुरक्षित छत तक पहुंचा दिया.
Viral Video देख यूजर्स कर रहे लड़की तारीफ
जैसे ही इस रेस्क्यू का वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तुरंत वायरल हो गया। लोग इस युवक को रियल-लाइफ हीरो कह रहे हैं. आग के इस खौफनाक मंजर के बीच युवक ने जिस तरह खुद को खतरे में डालकर इंसानियत की मिसाल पेश की, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. इस लड़के की हिम्मत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, उसे रियल मर्द बता रहे हैं.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है







