Viral Video: दिवाली पार्टी का एक मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. त्योहारी सीजन में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. आम तौर पर लोग दिवाली पार्टियों में मिठाइयां, चाट और तरह-तरह के पकवान परोसते हैं, लेकिन इस बार एक होस्ट ने अपनी पार्टी में कुछ ऐसा किया कि मेहमान तो क्या, पूरा इंटरनेट ही दीवाना हो गया है.दरअसल, पार्टी में होस्ट ने गोल गप्पे चटपटे पानी की जगह महंगी शराब के साथ परोस दिए. जिसे देखकर मेहमान दंग है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा ऐसी भी हो सकता है.
दिवाली पार्टी में परोसे गए शराब के गोल गप्पे
इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है. ये दिवाली पार्टी दिल्ली की बताई जा रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिवाली पार्टी का नजारा दिख रहा है, जहां गोलगप्पे का एक काउंटर लगा हुआ है. लेकिन ट्विस्ट यह है कि यहां गोलगप्पों में आलू-चना भरने के बाद तीखा या मीठा पानी नहीं, बल्कि महंगी ब्रांडेड शराब डाली जा रही है।
देखें वीडियो
Went to a Diwali party in Delhi and found a pani puri stall serving vodka. India is not for beginners 😭 https://t.co/9QhkwFgSfA
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 7, 2026
काउंटर पर कई महंगी और ब्रांडेड शराब की बोतलें सजी हुई हैं, और सर्व करने वाला शख्स बड़े स्टाइल में गोलगप्पों के अंदर पेग बनाकर मेहमानों को दे रहा है. इसे देखकर मेहमान बहुत खुश हो रहे हैं. उन्हें पहली नजर में यकीन नहीं हो रहा है.
Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से शेयर किया जा रहा है. नेटिजन्स इस पर बेहद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वो इस पार्टी को बेस्ट बता रहे हैं और खुद आने के लिए भी तरस रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, ये सिर्फ दिल्ली में ही हो सकता है. इस अनोखी पार्टी ने लोगों का दिल जीत लिया है.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है







