---Advertisement---

क्या रणबीर कपूर को दुश्मन मानते हैं Salman Khan, ‘रामायण’ को लेकर हैरान कर देने वाला बयान देकर फंसे ‘मातृभूमि’ एक्टर

Salman Khan: मातृभूमि ट्रेलर लॉन्च को लेकर फिलहाल बॉलीवुड के भाईजान भी चर्चा में हैं। वहीं इस सबके बीच उन्होंने रामायण को लेकर कुछ ऐसा कह दिया इसकी वजह से यूजर्स बातें बनाने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: मातृभूमि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान को चित्रागंदा सिंह और पूरी स्टार कास्ट के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह रणबीर कपूर की रामायण को लेकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसकी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल इस इवेंट में एक्टर से नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाले 4000 करोड़ की फिल्म के बारे में पूछा जाता है तब वह रामानंद सागर की रामायण का जिक्र करने लगते हैं। इसकी वजह से लोग बातें बनाने में पीछे नहीं है। यूजर्स यहां तक कह रहे हैं कि क्या सलमान खान की दुश्मन वाली लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है।

रणबीर कपूर और Salman Khan के रिश्ते पर क्यों उठे सवाल

 

दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें सलमान खान से जब मीडिया यह पूछती है कि क्या आपने रामायण देख ली है। इस पर मातृभूमि एक्टर मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं हां रामानंद सागर की रामायण। इस वीडियो को लेकर हेटर्स बातें बना रहे हैं और इस पर मजे लेते दिख रहे हैं। जहां x चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने कहा कि
“रणबीर कपूर आज भी सल्लू भाई के दुश्मनों की लिस्ट में हैं। लड़की चीज ही ऐसी है रे, वो मुझसे कर रही है पति या बच्चे के साथ या भाई अभी भी वही हैं।”

रामायण की तारीफ में क्या बोले सलमान खान

इस सबसे हटकर जहां सलमान खान ने रणबीर कपूर के रामायण को प्रमोट भी किया है। उन्होंने कहा कि बजट और वीएफएक्स के बारे में बात ना करके लोगों को रामायण के बारे में बात करना चाहिए जिसमें राम, सीता, रावण आते हैं। वीएफएक्स और कितने करोड़ में बना है यह मायने नहीं रखता है जो मायने रखता है वह है रामायण। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस यह मान बैठे हैं कि वह रणबीर कपूर के रामायण के खिलाफ नहीं है लेकिन हेटर्स बात बनाने में पीछे नहीं हैं।

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Health Tips

नवम्बर 7, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026