---Advertisement---

Viral Video: सिर पर भारी बोझ लिए दो मासूम बच्चों संग सामान ढोती महिला कैमरे में कैद, हिम्मत देख भूल जाएंगे सारे गम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक यात्रा के दौरान भारी सामान के साथ दो मासूम बच्चों को संभालती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2026 5:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मां को सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है। वो हर हाल में अपने बच्चों को संभाल लेती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मां सामान का भारी बोझ सिर पर लिए हुए है और दो बच्चों को संभाले हुए है। एक को हाथ में लिया हुआ है तो दूसरे को कपड़े से कमर पर बांधा हुआ है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने वालों का मन भावुकता से भर गया है। महिला की हिम्मत देखने वालों को  प्रेरणा दे रही है। क्योंकि वो हर मुसीबत से लड़ने को तैयार है।

भारी बोझ के साथ बच्चों को संभालती दिखी हिम्मती मां

रेलवे स्टेशन पर भारी बोझ और बच्चों को संभालती मां के वायरल वीडियो को𝐀𝐧𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘माँ है न इसलिए,कर सकती है….एक तरफ बच्चों की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ काम की मजबूरी।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला सिर पर भारी बोझ के साथ दो बच्चों को संभालते हुए स्टेशन की सीढ़ियों पर चढ़ रही है। महिला की  हिमम्त से प्रभावित एक युवक आता है और बोझ को उठाकर उसके सफर को आसान करता है। इसके साथ ही पैसे देकर भी मदद करता है। मदद पाकर महिला का चेहर खिल उठता है और वो दुआएं देना शुरु कर देती है।

Viral Video देख यूजर्स ठोक रहे सलाम

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकरिक जानाकरी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे अक्स पर 6 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 8600 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, एक माँ अपनी जिम्मेदारियों और काम के बीच ऐसा संतुलन बनाती है, उसकी हिम्मत और समर्पण को दिल से सलाम!। दूसरा लिखता है, मां की जिम्मेदारी को सिर्फ मां ही निभा सकती है। तूसरा लिखता है, माँ है न, इसलिए हर मुश्किल में भी रास्ता निकाल लेती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026