---Advertisement---

Viral Video:दिवाली से पहले गरीब पर सरेआम हुआ जुल्म, तमाशबीन बनी दुनिया का सबसे दर्दनाक वीडियो रुला देगा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर दिवाली से पहले गरीब के रोजगार को उजाड़ते एक अमीरजादे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ रहा है। ये घटना मन को विचलित करने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 5, 2026 4:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  दिवाली का पर्व खुशियों और रोशनी का त्योहार है। लेकिन क्या हो जब इस रोशनी के भरे पर्व से ठीक पहले किसी गरीब का रोजगार ही उजड़ जाए?  ये पढ़ने में ही दर्दनाक लगता है। लेकिन ऐसा हुआ है और अमीरजादे ने जानबूझकर  ऐसा किया है। जिसे देखने के बाद  सोशल मीडिया यूजर्स भड़ गए हैं। जो भी इस घटना का वीडियो देख रहा है उसे काफी गुस्सा आ रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, गरीबों का मजाक उड़ाना बेहद गलत है।

दिवाली से पहले से गरीब के पेट पर मारी लात

सड़क पर दीए बेचकर अपना घर चलाती महिला के दीयों पर कार चढ़ाते चालक का वीडियो Arpitayadavv नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘अपने मजे के लिए किसी गरीब का नुकसान नहीं करना चाहिए।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला सड़क किनारे बैठकर दीए बेच रही है। भी वहां पर एक बड़ी कार आती है और दीयों पर पहिया चढ़ाकर ऐसे निकल जाती है, जैसे कुछ हुआ ही ना हो।

देखें वीडियो

लेकिन अपने रोजगार को उजड़ता हुआ महिला और उसका बच्चा देखता रह जाता है। तभी वहां पर कुछ लोग आते हैं जो महिला के बचे हुए दीयों को बोरी में भर रहे हैं। इस दौरान महिला के चेहरे पर मायूसी और बेबसी साफ देखी जा सकती है। इस घटना को देखने के बाद हर किसी का दिल दर्द से करहा उठा रहा है। ये घटना कब और कहां की है। ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Viral Video देख भड़के यूजर्स

कलेजा चीर देने वाली इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर  5 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 3.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स इस वीडियो को स्क्रिप्टेड कह रहे हैं। उनका कहना है कि, ‘रील के लिए किसी की गरीबी की ऐसे नुमाइश नहीं करना चाहिए’। वो इस तरह के कंटेन्ट को बहुत शर्मनाक बता रहे हैं। क्योंकि इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इसलिए इसकी सत्यता की हम भी पुष्टि नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026