---Advertisement---

Nagpur Viral Video: ‘तुम नौकर है…’ IAS से मिलने बिना अपॉइंटमेंट पहुंचा शख्स! जब रोका गया तो किया हंगामा, देखें लोगों की राय

Nagpur Viral Video: आईएएस ऑफिसर से मिलने के लिए आया शख्स लेकिन अपॉइंटमेंट मांगने पर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से हंगामा मचा हुआ है। जानिए क्या है डिटेल्स। इसे लेकर लोग किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2026 4:27 अपराह्न

Nagpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nagpur Viral Video: एक आईएएस बनने के लिए ना जाने लोग कितने साल मेहनत करते हैं लेकिन उसे जब ऑन कैमरा नौकर बोल दिया जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। सोशल मीडिया पर नागपुर का एक वीडियो कथित तौर पर खूब वायरल हो रहा है जहां एक आम जनता की तरफ से इस की नौकरी पर सवाल उठाया गया। बिना अपॉइंटमेंट मिलने की जिद की गई। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तब क्या कहा गया आइए जानते हैं नागपुर वायरल वीडियो क्यों चर्चा में है। इसे लेकर यूजर्स के क्या रिएक्शन आ रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है।

अपॉइंटमेंट को लेकर सच ने कर दी आईएएस ऑफिसर की बेइज्जती

नागपुर वायरल वीडियो में पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि जब आईएएस ऑफिसर अपने ऑफिस में आए आम जनता से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि “अपॉइंटमेंट कहां है बाद में आना।” इस पर शख्स ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो जानकर इंटरनेट भी हैरान है। जहां वीडियो में देखा सुना जा सकता है कि शख्सि यह कहते हुए नजर आता है कि “तुम नौकर है तुम नौकर है पब्लिक सर्वेंट इसलिए मैं बाहर खड़ा हूं। मेरा कुछ नहीं कर सकते।” सिर्फ अपॉइंटमेंट मांगने को लेकर जिस तरह से शख्स ने तेवर दिखाए वह चर्चा में है।

वीडियो देखकर लोगों की होने लगी बहस

जहां वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “आप एक लोक सेवक है कोई निजी कर्मचारी नहीं पब्लिक की सेवा करना आपका कर्तव्य है एहसान नहीं।” वहीं एक यूजर ने कहा कि पब्लिक सर्वेंट ऑफिसर से भी अच्छे से बर्ताव करें क्योंकि वह भी आपकी तरह इंसान है। एक यूजर ने कहा पब्लिक सर्वेंट होना गर्व की बात है इसे नौकर नहीं कहा जा सकता। कुछ लोग नौकर कहने वाले शख्स का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा बिल्कुल इससे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेने की क्या जरूरत है जबकि यह तो पब्लिक सर्वेंट है।

फिलहाल इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां @NewsAlgebraIND x चैनल से 130000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026