Viral Video: मां को सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है। वो हर हाल में अपने बच्चों को संभाल लेती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मां सामान का भारी बोझ सिर पर लिए हुए है और दो बच्चों को संभाले हुए है। एक को हाथ में लिया हुआ है तो दूसरे को कपड़े से कमर पर बांधा हुआ है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने वालों का मन भावुकता से भर गया है। महिला की हिम्मत देखने वालों को प्रेरणा दे रही है। क्योंकि वो हर मुसीबत से लड़ने को तैयार है।
भारी बोझ के साथ बच्चों को संभालती दिखी हिम्मती मां
रेलवे स्टेशन पर भारी बोझ और बच्चों को संभालती मां के वायरल वीडियो को𝐀𝐧𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘माँ है न इसलिए,कर सकती है….एक तरफ बच्चों की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ काम की मजबूरी।’
देखें वीडियो
माँ है न इसलिए,कर सकती है….
एक तरफ बच्चों की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ काम की मजबूरी। https://t.co/0JLNLiCkU9
— 𝐀𝐧𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯 (@Anju_yaduvansi) November 6, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला सिर पर भारी बोझ के साथ दो बच्चों को संभालते हुए स्टेशन की सीढ़ियों पर चढ़ रही है। महिला की हिमम्त से प्रभावित एक युवक आता है और बोझ को उठाकर उसके सफर को आसान करता है। इसके साथ ही पैसे देकर भी मदद करता है। मदद पाकर महिला का चेहर खिल उठता है और वो दुआएं देना शुरु कर देती है।
Viral Video देख यूजर्स ठोक रहे सलाम
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकरिक जानाकरी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे अक्स पर 6 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 8600 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, एक माँ अपनी जिम्मेदारियों और काम के बीच ऐसा संतुलन बनाती है, उसकी हिम्मत और समर्पण को दिल से सलाम!। दूसरा लिखता है, मां की जिम्मेदारी को सिर्फ मां ही निभा सकती है। तूसरा लिखता है, माँ है न, इसलिए हर मुश्किल में भी रास्ता निकाल लेती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
