---Advertisement---

‘वोट की चोरी…’ Rise And Fall 2 Winner शहजाद पूनावाला को देख क्या तेज प्रताप यादव के बिगड़े बोल, वायरल पोस्ट ने मचा दी सनसनी

Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला की जीत के बाद तेज प्रताप यादव का एक पोस्टर वायरल हो रहा है जानिए पूरा मंत्र क्या है और क्यों राजद नेता का बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसे लेकर सनसनी मच गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2026 2:48 अपराह्न

Rise And Fall 2 Winner
Follow Us
---Advertisement---

Rise And Fall 2 Winner: वीरेंद्र सहवाग होस्ट के तौर पर प्राइम वीडियो के शो राइज एंड फॉल में धमाका करते हुए दिखे। आखिरकार शो को अपना विनर मिल गया। जहां शहजाद पूनावाला ने ट्रॉफी को अपने नाम किया वहीं प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर अप बनी। इस सबके बीच कंटेस्टेंट के तौर पर दिखने वाले तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जो चर्चा में आ गया है। क्या वाकई रियलिटी शो राइज एंड फॉल को लेकर अपनी बेबाकी जाहिर करते हुए वोट चोरी का आरोप लगा गए। वायरल पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Rise And Fall 2 Winner को लेकर क्या तेज प्रताप यादव ने किया तंज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल शहजाद पूनावाला की जीत के बाद तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जहां वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि “जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था लेकिन अब क्या करें यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ले गई। अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे। भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को, रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।”

तेज प्रताप यादव ने शुक्रिया अदा कर क्या कहा

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राइज एंड फॉल 2 विनर की घोषणा के बाद तेज प्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया। जहां उन्होंने कहा, “रियलिटी शो Rise and Fall ने मुझे खेलने का एक शानदार मंच दिया और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर प्रदान किया। इस बेहतरीन अनुभव और प्यार के लिए मैं पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। शो के दौरान मुझे कई लोगों को करीब से जानने और उनसे जुड़ने का भी मौका मिला।
मेरी कामना है कि हर साल इस तरह के शानदार शो आयोजित होते रहें। Rise and Fall को मेरा पूरा समर्थन है। इस शो को होस्ट करने वाले महान क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी का भी विशेष धन्यवाद।”

तेज प्रताप यादव ने राइज एंड फॉल शो को लेकर क्या कहा

इस दौरान आरजेडी नेता ने आगे कहा कि “धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर Rise and Fall की पूरी टीम, सभी टीम मेंबर्स, प्रोडक्शन से जुड़े हर व्यक्ति, Amazon और MX Player की टीम को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई सफलताओं का प्रकाश बना रहे। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं और दीपावली की ढेरों बधाइयां!”

राइज ऑन फॉल 2 विनर ने प्राइज मनी को लेकर की ये बड़ी घोषणा

बता दे कि शहजाद पूनावाला राइज ऑन फॉल 2 विनर बनकर चर्चा में आ गए हैं जहां गौतम गुलाटी सेकंड रनर अप रहे तो फर्स्ट रनर अप प्रियंका चाहर चौधरी रही। 35 लाख की प्राइज मनी के साथ शहजाद पूनावाला ने अपने सफ़र को अंजाम दिया। अपनी इस जीत की राशि को असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों को दान किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026