---Advertisement---

CM Yogi Adityanath से यूपी पुलिस के 4543 अभ्यर्थियों को दिवाली से पहले मिली नियुक्ति पत्र की सौगात, युवाओं से बोले ‘सिलसिला चलता रहेगा…’

CM Yogi Adityanath: 4500 से ज्यादा यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों को क्या संदेश दिया गया है। किस तरह से उन्होंने अपनी बात कही है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2026 2:18 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने को लेकर मुख्यमंत्री किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में मिशन रोजगार के अंतर्गत 4543 यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बताया गया कि कैसे आने वाले समय में वह उत्तर प्रदेश के युवाओं को साथ देने वाले हैं और उन्हें नौकरी प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहने वाले हैं। दिवाली से पहले निश्चित तौर पर 4500 से ज्यादा अभ्यर्थियों को खुशियों का सौगात मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आने वाले समय में भी यह कोशिश जारी रहेगी।

मिशन रोजगार को लेकर CM Yogi Adityanath ने लोगों से किया ये वादा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार में यूपी के नौजवानों के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे अनवरत चलता रहेगा।”

दिवाली के बाद भी लोगों को रोजगार का मिलता रहेगा तोहफा

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “पावन पर्व दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि “दीपावली के तुरंत बाद, भैया दूज के अगले ही दिन राजस्व विभाग के 1,200 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 42,000 होमगार्ड्स को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।”

1 लाख युवाओं को नौकरी देने को लेकर क्या बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,000 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही इन अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। मैंने कहा था कि अगले 6 महीनों में हम 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे… निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित ये युवा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कैसे यूपी को मजबूत कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह पहल युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ सुरक्षित और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026

Donald Trump

नवम्बर 6, 2026

Delhi pollution

नवम्बर 6, 2026