---Advertisement---

‘तबाह कर देंगे…’ अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में हार के बाद Donald Trump की ईरान को धमकी, जानकर दुनियाभर में मचा हड़कंप

Donald Trump: ईरान को लेकर बिफरे अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है और अमेरिका के खिलाफ वह खड़े होते हैं तो निश्चित तौर पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2026 12:35 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रहा है जहां मध्यावधि चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप तिलमिलाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुली चेतावनी दे दी। निश्चित तौर पर इसकी वजह से दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है। ईरान ने कतर के माध्यम से अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के पास एक नया प्रस्ताव भेजा जिसमें कहा गया किबातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब उनकी मांगे पास होगी। वहीं हार के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि वह ईरान को बर्बाद कर देंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चुनौती देते हुए क्या कहा

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो अमेरिका ईरान के बाकी हिस्सों को भी तबाह कर सकता है। हालांकि वह ऐसा करना नहीं चाहते हैं लेकिन अगर करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। ईरान अमेरिका की अनुमति के बिना अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ा सकता और अगर ऐसा होता है तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। ईरान ने कतर के माध्यम से अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के पास नया प्रस्ताव भेजा जहां कहा कि बातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब अमेरिका उसकी शर्त मान लेता है। जहां ईरान से प्रतिबंध हटने से लेकर रुकी हुई संपत्ति को जारी करने और नुकसान की भरपाई करने की बात की गई लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से धमकी दी वह चर्चा में है।

ईरान और Donald Trump की तनातनी से कैसे दुनियाभर में है हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर यह बयान फिलहाल गरमाया हुआ है जब अमेरिकी मध्यवर्ती चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह से राजनीतिक दबाव बढ़ा हुआ है। पिछले 8 महीने से ईरान युद्ध और बढ़ती ईंधन की कीमत को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसका असर सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं है। मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों और लाल सागर तक फैल चुका है जहां हूती विद्रोहियों के हमले और क्षेत्रीय संघर्ष लगातार जारी हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 6, 2026

Delhi pollution

नवम्बर 6, 2026

Rashifal 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026