---Advertisement---

‘लोकल वाली दिवाली’ मनाने की CM Yogi Adityanath ने की अपील, धनतेरस पर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण को लेकर दिया पैगाम

CM Yogi Adityanath: लोकल वाली दिवाली मनाने की यूपी मुख्यमंत्री ने की लोगों से अपील और इस दौरान धनतेरस पर मुख्य संदेश देते हुए आखिर क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2026 12:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: धनतेरस के साथ दीवाली त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को खास पैगाम जारी किया है। इस दौरान उन्होंने लोकल वाली दिवाली मनाने की अपील की है। इसके साथ ही कहा है कि इससे उत्तर प्रदेश के विकास में आप अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली को लेकर धनतेरस पर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या खास संदेश और अपील लोगों से किया गया है। इस दौरान वह लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी बात कहते हुए दिखे हैं।

यूपी में CM Yogi Adityanath ने लोकल वाली दिवाली को लेकर लोगों को इस तरह किया जागरूक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है। भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के ₹84 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है।”

लोगों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए, इस धनतेरस ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है।”

यूपी को लेकर मुख्यमंत्री का विजन

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगर हम लोकल वाली दिवाली मनाने पर जोर देते हैं और देसी उद्योग को को बढ़ावा मिलता है। धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

Donald Trump

नवम्बर 6, 2026

Delhi pollution

नवम्बर 6, 2026

Punjab News

नवम्बर 6, 2026

Rashifal 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026