---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने दिवाली से पहले 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को दी रोशनी, 1500 करोड़ की रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की महिलाओं को गैस सिलेंडर की सब्सिडी प्रदान कर रही सरकार, मुख्यमंत्री की तरफ से आखिर क्या जनसंदेश दिया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह यह लोगों के लिए सौगात से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2026 3:32 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: चूल्हे की धुएं मजबूरी में महिला को रसोई में बैठने के लिए मजबूर ना करें और उन्हें गैस सिलेंडर की कोई कमी ना हो इसका ध्यान यूपी सरकार बखूबी रखती है। यही वजह है दिवाली के मौके पर फ्री गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से क्या कहा गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से ज्यादा परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित की जा रही है। यह दिवाली पर लाखों परिवारों के घर की खुशियों की वजह बनेगी।

परिवारवाद के स्थान पर लोक-कल्याण को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी प्राथमिकता

पहले की सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब सरकार की प्राथमिकता अपना ही परिवार हो, तो गरीब परिवारों की पीड़ा शासन की नीतियों से ओझल हो जाती है। पूर्ववर्ती सरकार में उत्तर प्रदेश में यही स्थिति थी। परिवारवाद की राजनीति के बीच लाखों माताएं और बहनें धुएं से भरी रसोई में जीवन बिताने को विवश थीं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने परिवारवाद के स्थान पर लोक-कल्याण को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों की रसोई तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया और मातृशक्ति को स्वास्थ्य, सुविधा तथा सम्मान का संबल दिया।”

CM Yogi Adityanath ने बताया फ्री गैस सिलेंडर सब्सिडी को लेकर प्रतिबद्धता

वहीं इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में लखनऊ में 1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को आज रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण होगा। हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है। आर्थिक अभाव के कारण कोई गरीब परिवार फिर से धुएं वाले चूल्हे पर लौटने को विवश न हो। हर घर में दीपावली की खुशियां और हर रसोई में सुविधा का प्रकाश बना रहे। मातृशक्ति एवं वंचित परिवारों की खुशियों को संबल देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार तथा सभी माताओं और बहनों को दीपावली की अग्रिम बधाई।”

जाहिर तौर पर त्योहारी सीजन में गैस सिलेंडर की सब्सिडी सरकार से मिलना लोगों के लिए सौगात है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026