CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं। सीएम मान के द्वारा प्रदेश विकास के लिए शिक्षा, हेल्थ, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब में करीब 4 साल 7 महीनों के अपने कार्यकाल में मान सरकार ने राज्य के लोगों को काफी लाभ दिया है। इसी कड़ी में पंजाब को गुंडा और अपराध मुक्त बनाने के लिए ‘गैंगेस्टर ते वार’ अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस और AGTF मिलकर गैंगस्टर्स पर रोक लगा रही है। अपनी इसी सफलता को पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर साझा किया है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस की तरफ से अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपराधियों पर लिए गए एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘दिन 286 | ‘गैंगस्टर ते वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
देखें पोस्ट
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟖𝟔 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks by conducting targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 473 raids conducted
✔️ 181 individuals arrested
✔️ 10 proclaimed offenders apprehended
✔️ 4 weapons recovered.Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously through the Anti-Gangster Helpline: 93946-93946.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) November 3, 2026
✔️ 473 छापेमारी की गईं
✔️ 181 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 10 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 4 हथियार बरामद किए गए।
पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
📞 एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पर अपनी जानकारी गुप्त रूप से साझा करें।’
गैंगेस्टर ते वार’ अभियान को कब और किसने शुरु किया?
पंजाब वासियों की सुरक्षा के लिए मान सरकार ने 26 जनवरी 2026 को ‘गैंगेस्टर ते वार’ अभियान की शुरुआत की थी। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर भगवंत मान सरकार के द्वारा शुरु की गई इस मुहिम का उद्देश्य राज्य को गुंडा मुक्त बनाना है। वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर फैले गैंगेस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए पंजाब में 2000 टीमें 12000 पुलिसकर्मियो के साथ मिलकर काम कर रही है।







