Anurag Dhanda: नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार किस तरह से काम कर रही है। पुलिस के साथ मिलकर हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह सच है कि हर दिन राज्य में इतिहास दर्ज हो रहा है जहां एक वीडियो को जारी करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आज से पहले किसी भी सरकार ने यह हिम्मत नहीं दिखाई लेकिन सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में इतिहास रचा जा रहा है। जानिए आखिर उन्होंने वीडियो के जरिए किस तरह से लोगों को सच्चाई बताते हुए नजर आए हैं और पूरी डिटेल्स क्या है।
Anurag Dhanda ने की पंजाब मुख्यमंत्री की तारीफ
नशा कारोबार से लड़ना आसान नहीं होता। https://t.co/BbqmKd7KmN
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 28, 2026
अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को शेयर किया जहां उन्होंने कहा कि “भाई कमाल कर दिया भगवंत मान ने पॉलिटिकल बयानबाजी अपनी जगह पर है सारी पार्टियां पॉलिटिकल बयान देती है सब कहते हैं कि नशा खत्म कर देंगे। बीजेपी भी कह रही है अमित शाह भी कि नशा कम कर देंगे। कांग्रेस ने भी दावा किया था कि नशा खत्म कर देंगे लेकिन आज नशा खत्म करने के लिए जो आखिरी कील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ठोकी है वह पंजाब के इतिहास में दर्ज होगी।”
क्यों सीएम भगवंत मान ने रचा इतिहास
इस दौरान अनुराग ढांडा ने विक्रम मजीठिया का जिक्र किया और बताया कि इतने साल तक पंजाब में सभी सरकारें बनी लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ऐसे व्यक्ति निकले जिन्होंने उन्हें पकड़ा जेल भेजा और अब पंजाब पुलिस ने 40000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जहां 736 करोड़ के ड्रग मनी का पता लगाया गया है। इतना ही नहीं नशे के धंधे से हुई कमाई को कंपनियों को निवेश किया गया। सीएम भगवंत मान की इस उपलब्धि की तारीफ करते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि “यह पंजाब को हमेशा याद रहेगा और यह उनकी सफलता है।”
यह सच है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही नशे के खिलाफ नहीं बरती जा रही है। हर दिन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।







