---Advertisement---

ड्रग तस्करों की पुरानी बिल्डिंग पर चला CM Bhagwant Mann का बुलडोजर, पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है सरकार

CM Bhagwant Mann: सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश किया जाता है कि नशे की तस्करी को लेकर पूरी तरह से लगाम लगाया जाए। ऐसे में तस्करों के अड्डे पर बुलडोजर चलाया गया है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2026 2:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स का सफाया हो सके और युवाओं को नशे जैसी चीजों से दूर रखा जा सके इसके लिए सरकार किसी भी तरह की कोई कमी रहने नहीं दे रही है। हर दिन पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं इस सब के बीच इस जंग को एक और सफलता मिली है क्योंकि ड्रग्स का अड्डा गिराया गया। सीएम भगवंत मान की तरफ से ड्रग तस्करों की पुरानी बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया और यह निश्चित तौर पर पंजाब की जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार के वादे को दिखाने के लिए काफी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आखिर आप पंजाब ने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

इस गांव में नशे के तस्करों को मिला झटका

सीएम भगवंत मान के इस कार्रवाई को लेकर आप पंजाब ने x प्लेटफॉर्म पर कहा, “ड्रग्स के खिलाफ जंग और ड्रग्स का अड्डा गिराया गया! नसीबपुरा गांव में ड्रग तस्करों की पुरानी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला।” पंजाब के कोने-कोने से ड्रग तस्करों को खोज कर उनका सफाया सरकार की तरफ से किया जा रहा है और पुलिस इसमें उनका साथ दे रही है। नशीली पदार्थ की बरामदगी से लेकर तस्करों को गिरफ्तार करने तक हर संभव प्रयास सरकार की तरफ से किया जाता है। इसके अलावा पकड़े गए लोगों में से नशा मुक्ति के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

पंजाब की महिलाओं की सुरक्षा के लिए CM Bhagwant Mann हैं प्रतिबद्ध

आप पंजाब ने इसे लेकर कहा कि “माननीय सरकार के इस कदम से गांववालों, युवाओं और खासकर माताओं-बहनों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।” जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि पंजाब के लोगों के बीच नशे को लेकर कोई भी परेशानी ना हो और इसकी वजह से वहां की जनता को असुरक्षा महसूस ना हो। इसके लिए वह हर संभव कोशिश करते हैं। यह सरकार की बड़ी सफलता है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 3, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 3, 2026