---Advertisement---

एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 में कोरिया के खिलाफ भारत की जीत से गदगद हुए CM Bhagwant Mann, कहा ‘रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध…’

CM Bhagwant Mann: खेल की दिशा में पंजाब इतिहास रच रहा है और ऐसे में हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में कोरिया के खिलाफ जीत को लेकर आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा आइए जानते हैं। किस तरह से उन्होंने अपना गर्व दिखाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2026 11:59 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम ने कोरिया के खिलाफ इतिहास रचा है। इसकी जानकारी देते हुए x प्लेटफार्म पर सीएम भगवंत मान की तरफ से एक्साइटमेंट जाहिर किया गया। उन्होंने इसे पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। पंजाब के हर युवा को खेल से जोड़ने में लगातार प्रतिबद्ध सरकार इस बात का खास ख्याल रखती है कि नशे और गैंगस्टर जैसी चीजों से दूर रहकर खेल को अपना प्रोफेशन चुने। हर खेल में पंजाब तरक्की देख सके। यह सच है कि खेल को पंजाब में हर एक युवा के लिए आसान जरिया बन सके इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कोरिया के खिलाफ भारत की जीत पर क्या बोले सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर x प्लेटफार्म पर कहा ” आज ‘हीरो एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026’ टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कोरिया को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की… हमारे खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है… हम युवाओं को खेल से जोड़कर फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” खेल को लेकर पंजाब में युवाओं की अपनी एक पहचान बन सके और हर स्पोर्ट्स में राज्य नाम रोशन करें और उपलब्धि हासिल करें इसके लिए सरकार किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाह रही है।

पंजाब के युवाओं के पथ प्रदर्शक बने CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर कहा कि “इस जीत के लिए पूरी टीम और देशवासियों को बधाई… चकदे इंडिया! इन्कलाब जिंदाबाद!” इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने एशिया हॉकी चैंपियनशिप भारत कोरिया मैच के दौरान खुद स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों और दर्शकों का हौसला बढ़ाया था। पंजाब ने खेल जगत में अपनी खोई हुई शान को एक बार फिर हासिल कर लिया है। पंजाब के युवा एक बार फिर से खेल के मैदान से जुड़ रहे हैं और देश के लिए पदक जीतने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की एक बड़ी उपलब्धि है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Pollution

नवम्बर 3, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 3, 2026

Punjab News

नवम्बर 2, 2026

Punjab News

नवम्बर 2, 2026

Rashifal 3 November 2026

नवम्बर 2, 2026

Rain Alert 3 November 2026

नवम्बर 2, 2026