---Advertisement---

Rashifal 3 November 2026: इन 3 राशियों को लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर, जानिए मंगलवार को कहां गलती करने से बचें आप

Rashifal 3 November 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर किस उपाय को करने से दिन फायदेमंद है। कहां नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। जानिए आपके लिए मंगलवार को क्या उपाय बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 3 November 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 3 November 2026: मंगलवार का दिन हनुमान जी का बताया जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपके लिए हर मंगल खास हो। कभी-कभी हमें कुछ ऐसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है जिसके लिए हम तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति से लेकर प्यार और जॉब के लिहाज से दिन परेशान कर देने वाला होता है। राशिफल 3 नवंबर 2026 में आखिर आपके लिए क्या बताया गया है किस्मत में और किस उपाय को करने से फायदा होगा यह जान ले क्योंकि राशियों में यकीन करने वाले लोग इस बात को बखूबी मानते हैं।

Rashifal 3 November 2026 में क्या है मेष राशि की स्थिति

घर में घी का दिया जलाने से मेष राशि को फायदा होने वाला है। मंगलवार को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं तो वही निवेश करने को लेकर धैर्य बरतने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति फायदेमंद है।

वृष राशि को कहां मिलेगा फायदा

वृष राशि के लिए राशिफल 3 नवंबर 2026 में धन खर्च को लेकर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ के बहस से बचने में ही फायदा है तो शमी के साथ पत्ते का इस्तेमाल पूजा में करने से लाभ मिल सकता है। दुर्घटना की वजह से परेशान हो सकते हैं तो स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन खास नहीं बताया गया है।

मिथुन राशि के लिए क्यों किस्मत है मेहरबान

मिथुन राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो मां की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। पीली वस्तुओं का दान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्यार के लिहाज से दिल खुशनुमा बताया गया है तो वाहन या जमीन की खरीदने के लिए दिन अच्छा है।

 

कर्क राशि के लिए राशिफल 3 नवंबर 2026

मंगलवार को कर्क राशि के लिए किस्मत की बात करें तो एकतरफा प्यार की वजह से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में घर से दूर जाना पड़ सकता है। इलायची खाकर घर से बाहर निकले फायदा होगा। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि के लिए जानें भाग्य का साथ

सिंह राशि के लिए मेहनत करने से आज फायदा होगा। शेयर मार्केट में लाभ मिलने की संभावना है तो वही गुड़ और घी का भोग लगाने से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है तो अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

कन्या राशि के लिए क्यों खास है मंगलवार

राशिफल 3 नवंबर 2026 में कन्या राशि के जातक घर में एक्वेरियम लगाने से लाभ मिल सकता है। दोस्त से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर की तबीयत बिगड़ने की वजह से परेशान हो सकते हैं। नई नौकरी की तलाश में अगर है तो आपके लिए दिन लकी साबित हो सकता है।

मंगलवार को क्या करने से होगा फ़ायदा

तुला राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो मंगलवार को बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। वहीं दोस्त की तरफ से तोहफा मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन काफी प्यार से भरा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि क्या करना है लकी

वृश्चिक राशि के लिए अगर मंगलवार की बात करें तो तुलसी कोई 11 दीप और घी का दिया जलाने से भाग्य का साथ मिलने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा तो व्यापार में आकस्मिक धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। सेहत के लिहाज से दिन फायदेमंद है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

क्यों मंगलवार को लकी है धनु राशि को मिलेगा फायदा

धनु राशि के लिए किस्मत की बात करें तो बिजनेस के लिहाज से दिन काफी खास है तो सेहत की वजह से लापरवाही हो सकती है। मेडिटेशन करने से फायदा हो सकता है। वहीं प्यार के लिए दिन खास बताया गया है। कोई भी फैसला सावधानी से लेने के लिए कहा गया है।

राशिफल 3 नवंबर 2026 में मकर राशि की किस्मत जानें

मकर राशि के लिए किस्मत की बात करें तो उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं परिवार के लिए आज ठोस फैसला लेने का समय है। गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते है तो हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से लाभ मिल सकता है। बिजनेस लकी होने वाला है।

कुंभ राशि के लिए जानें किस्मत क्यों है खास

कुंभ राशि के लिए भाग्यफल की बात करें तो सुंदरकांड का पाठ करने से फायदा हो सकता है। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है तो नौकरी में ऑफर मिलने का खतरा है। वैवाहिक जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है। इसके साथ ही सेहत के लिहाज से दिन खास बताया गया है।

 

जानिए मंगलवार को क्या उपाय करें मीन राशि

मीन राशि के लिए किस्मत की बात करें तो नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ प्यार के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है हनुमान जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा तो दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के आसार दिख रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 November 2026

नवम्बर 2, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 2, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 2, 2026