---Advertisement---

‘अमेरिका फिर करेगा ईरान पर हमला’, Donald Trump की चेतावनी पर ईरान का जवाब- ‘आग से न खेलने’ की नसीहत

अमेरिका ने 28 फरवरी, 2026 को ईरान के खिलाफ जो हमला किया था, उसे 'एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया था। ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी हमले के बाद ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार हो जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 25, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ छोटा ‘एपिक फ्यूरी’ चलाने की संभावनों पर बल देते हुए जो बातें कही हैं, उसपर दुनियाभर में चर्चा का बाजार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ ‘एपिक फ्यूरी’ चलाने की तैयारी कर सकता है। बता दें कि ट्रंप की यह बयान अमेरिका के फ्लोरिडा में दिए गए उनके भाषण के बाद आईं, जिसमें उन्होंने एक बार फिर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों की संभावनों पर बल दिया है।

Donald Trump ने ईरान को दी चेतावनी!

गौरतलब है कि अमेरिका ने 28 फरवरी, 2026 को ईरान के खिलाफ जो हमला किया था, उसे ‘एपिक फ्यूरी’ नाम दिया गया था। ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी हमले के बाद ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में कहा कि, ‘हम ईरान के खिलाफ एक एपिक फ्यूरी करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं, अगर यह संभव हुआ तब फिर ईरान किसी समझौते के लिए मान जाएंगे। अगर वे समझदार होंगे, तो वह काम की बात करने पर सहमति देंगे’।

इधर, ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी के खिलाफ जवाब में अमेरिकी जहाजों को फारस की खाड़ी में दोबारा आने की इजाज़त नहीं देने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली अब्दुल्लाही ने अमेरिकी राष्ट्रपति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। जब अमेरिकी सेना एक बार फिर फारस की खाड़ी में प्रवेश करेगी, लेकिन वो हमेशा के लिए अपने साथ लेकर कब्र में लौटेंगे।” रिपोर्ट की मानें तो , ईरान के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगर अमेरिका अब ईरान पर हमला करता है, तो फिर कोई ‘रेड लाइन’ (सीमा) नहीं बचेगी।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान का पटलवार

मालूम हो कि 28 फरवरी से ही अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। जो अभी तक किसी खास ठोस समझौते पर नहीं पहुंचा है। जिसकी वजह से अमेरिकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए योजनाओं पर लगातार काम करते नजर आते रहे हैं। दूसरी ओर ईरान जवाबी कार्रवाई करने के लिए खुद को तैयार रखा है। ट्रंप की चेतावनी के खिलाफ ईरान ने पलटवार कर कहा है कि अमेरिका को ‘आग से न खेलने’चाहिए, नहीं तो परिणाम दुनिया देखेगी।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026