---Advertisement---

9वीं हॉकी ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन क्यों है CM Bhagwant Mann के लिए खास, पंजाब की धरती पर बन रहा रिकॉर्ड

CM Bhagwant Mann: हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पंजाब में होने के लिए तैयार है। ऐसे में लोगों के बीच एक गजब उत्साह देखा जा रहा है। इस सबके बीच अलग-अलग देशों से आए खिलाड़ियों का स्वागत धूमधाम में से किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2026 5:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की धरती पर पहली बार नौवीं हॉकी ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन किया जाने वाला है। इस इवेंट के लिए सीएम भगवंत मान पूरी तरह से जुटे हुए है। इस सबके बीच बीते दिन मोहाली एयरपोर्ट पर जापानी हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। वहीं मलेशियाई हॉकी टीम का अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भांगड़ा और ढोल-ढमाकों के साथ शानदार स्वागत किया गया। जाहिर तौर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पंजाब के लिए काफी खास है और सीएम मान के दिशा निर्देश पर इस इवेंट को लेकर खूब तैयारी की जा रही है।

क्या है नौवीं हॉकी ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ की डिटेल्स

बता दे कि पंजाब में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हो रहा है। जहां भारत, जापान, साउथ कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें खेल का जलवा दिखाने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा और फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। आप पंजाब ने इसे लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी सभी टीमों को शुभकामनाएं देती है और सभी को मैदान में आकर मैच देखने के लिए बुलाती है।

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर पंजाब में खेल को लेकर है अलग जुनून

पंजाब सरकार सभी मेहमान खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत कर रही है। सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हर खेल को लेकर पंजाब में एक अलग जोश देखा जाए। युवा इसके लिए प्रेरित हो। हर खेल को प्रोफेशन के तौर पर चुना जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पंजाब का नाम हो सके। इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जाता है। ऐसे में खेल के मैदान से लेकर हर जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है ताकि युवाओं को प्रोत्साहन मिले और वे खेल के लिए जागरूक हो सके।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026