Jharkhand News: खूंटी के कर्रा में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ और इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि इस दिल तोड़ने वाली घटना को लेकर कहा कि मन व्यथित है। झारखंड न्यूज में आइए जानते हैं आखिर सड़क हादसे में ऐसा क्या हुआ जिसने झारखंड का भी दिल टूट गया है और 7 लोगों की मौत को लेकर उन्होंने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही घायलों को अपना सपोर्ट दिखाते हुए नजर आए हैं।
सड़क हादसे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख किया जाहिर
खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है।
इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
हादसे में इलाजरत घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 6, 2026
खूंटी के कर्रा में हुई घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, “सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में इलाजरत घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जाहिर तौर पर झारखंड मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिखे। घायलों को अपना साथ देते हुए नजर आए हैं।
Jharkhand News में जानें कैसे हुई सड़क दुर्घटना
झारखंड न्यूज में अगर इस दिल दहला देने वाली घटना की बात करें तो रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गुरुवार को एक स्कूटर सवार खाई में गिर गया जिसे बचाने के लिए वहां घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस दौरान 18 पहियों वाला एक ट्रक तीव्र गति से लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से शायद चालक की नजर सड़क पर जमा भीड़ पर नहीं पड़ी जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है। जहां 6 लोगों की घटनास्थल पर मौत बताई जा रही है तो एक इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।







