---Advertisement---

Jharkhand News: आदिवासी समाज के आगे बढ़ने को लेकर सीएम सोरेन हैं प्रतिबद्ध, हरसंभव सहयोग का दिया विश्वास

Jharkhand News: आदिवासी समाज को लेकर बात करते हुए उनके विकास और उत्थान के लिए क्या बोले मुख्यमंत्री। इस दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई। आइए जानते हैं मीटिंग क्यों रहा खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 4:44 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: गिरिडीह के पीरटांड़ स्थित मधुबन में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान झारखंड चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से इसकी जानकारी दी गई और बताया गया कि इस आयोजन में सम्मिलित होने के बाद सीएम की तरफ से क्या कहा गया।  झारखंड  न्यूज़ में जानते हैं कैसे आदिवासी समुदाय को लेकर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी बात कही है। इस दौरान कैसे उनके विकास पर भी चर्चा करते हुए दिखे। आदिवासी समाज का कैसे विकास हो सके और कैसे वह अपना अस्तित्व समाज में बना सके इसके लेकर भी बातचीत हुई।

आदिवासी समाज के विकास को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

वहीं चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से बताया गया कि “प्रकृति के साथ रच-बस कर रहने वाला आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, इस पर सभी का ध्यान है। अन्य सभी समाज का आदर करते हुए, आदिवासी समाज भी अपने उत्थान के लिए प्रयासरत है।” इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री की तरफ से आदिवासी समाज के विकास और उन्हें कैसे आगे बढ़ाया जा सके और समाज में उन्हें सम्मान मिले इस बात पर जोर देते हुए दिखे। ऐसे में मुख्यमंत्री की तरफ से यह भी कहा गया कि समाज में एक स्थान दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Jharkhand News में जानें कैसे सीएम सोरेन आदिवासी समाज के लिए है प्रतिबद्ध

सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि “हम आदिवासी समाज के इस सम्मेलन का समर्थन करते हैं और हरसंभव सहयोग का पूरा विश्वास दिलाते हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से इस बात का वादा करते हुए दिखे कि आदिवासी समाज को जहां भी सरकार की जरूरत पड़ेगी वहां उन्हें समर्थन मिलेगा। यह सीएम हेमंत सोरेन के दरियादिली और आदिवासी समाज को लेकर सम्मान और प्यार दिखाने के लिए काफी है। समाज में एक अलग स्थान दिलाने के लिए लगातार झारखंड सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और इसे लेकर कई योजनाएं भी शुरू की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026